Home News Business

पत्नी बच्चे व सामान लेकर पीहर गईदो दिन बाद पति घर में फंदे से लटका

Banswara
पत्नी बच्चे व सामान लेकर पीहर गईदो दिन बाद पति घर में फंदे से लटका
@HelloBanswara - Banswara -

कस्बे के पोस्ट चौराहे पर रविवार को एक युवक अपने ही घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से मृत लटका मिला। घटना का पता तब चला जब युवक की मां दूसरी मंजिल पर गई।

मृतक 46 वर्षीय जीतेश पुत्र मोतीलाल भूता घर पर ही सिलाई का काम करता था। जीतेश की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन इसे लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी बता नहीं रही है। खुदकुशी की वजह साफ नहीं है, लेकिन परिजन और ग्रामीणों से बीच चर्चा रही कि जीतेश और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन थी। जिसे लेकर जीतेश तनाव में था। रोजाना की तरह जीतेश घर के बाहर बनी दुकान पर सिलाई का काम कर रहा था। काम पूरा करने के बाद शनिवार को वह उसके घर के पास ही मां के घर जाकर सो गया। रविवार तड़के 5 बजे उठा और तैयार होने की बात कहकर अपने के लिए चला गया। इधर, उसके पिता मंदिर दर्शन के लिए जीतेश का इंतजार करने लगे। काफी देर बाद भी जब जीतेश नीचे नहीं आया तो उसकी मां प्रेमदेवी मकान की दूसरी मंजिल पर गई। जहां बेटे को फंदे से मृत लटका देख उसके होश उड़ गए। मां के विलाप की आवाज सुनकर पिता और आस-पड़ोस के लोग दौड़े। थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव नीचे उतरवाकर घाटोल अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का भाई मुंबई में सीए है, जिसके आने के बाद शाम को अंतिम संस्कार किया गया।

सुसाइड नोट बना चर्चा की विषय: मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जो चर्चा का विषय बना रहा। दबाव बनने के कारण पुलिस ने भी इसे बताने से चुप्पी साध ली। जिस कारण सुसाइड नोट को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चा रही।

थानाधिकारी चेलसिंह से इस संबंध में जब बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सुसाइड नोट नहीं पढ़ा जबकि मौके पर गए एएसआई रतनलाल संवाददाता का कॉल रिसीव करने से बचते रहे। पति की मौत की खबर पर पत्नी दीपिका बेटे मिहिर और बेटी फाल्गुनी को लेकर पहुंची।

लंबे समय से पति-पत्नी के बीच चल रही थी अनबन : परिजनों से ज्ञात हुआ पिछले लंबे समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिससे आए दिन घर में छोटी-बड़ी बहस होती रहती थी। कुछ दिनों पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिससे नाराज होकर पत्नी पीहर चली गई थी। कुछ दिनों बाद दोबारा लौटी लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को पत्नी घर का सामान और बच्चों को लेकर पीहर चली गई।

शेयर करे

More news

Search
×