Home News Business

दो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम

Banswara
दो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| 10 और 12 मार्च को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक के बाद एक दो नये पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा और तापमान में उतार चढ़ाव आएगा। वहीं हवा की गति तेज होने और बादल छाने से हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र बोरवट बांसवाड़ा के संभागीय निदेशक अनुसंधान डॉ. हरगिलास ने बताया कि अभी दिन का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री बना हुआ है।

वहीं उत्तरी सर्द हवा के प्रभाव से रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण मौसम शुष्क है। वहीं हवा की गति उत्तर से पश्चिम दिशा की ओर 7 से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की दर से बनी हुई है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×