Home News Business

गौ द्रव्य दुग्धम प्रसाद का वितरण,  वागड़ बने वृंदावन ने मनाया गौपाष्टमी पर्व

गौ द्रव्य दुग्धम प्रसाद का वितरण,  वागड़ बने वृंदावन ने मनाया गौपाष्टमी पर्व
@HelloBanswara - -

Banswara November 17, 2018 - गौपाष्टमी के अवसर पर शहर के वागड़ बने वृंदावन व गौशाला द्वारा गौ द्रव्य दुग्धम प्रसाद का वितरण गया |

गायों की रक्षा करने के कारण भगवान श्री कृष्ण जी का अतिप्रिय नाम 'गोविन्द' पड़ा। कार्तिक, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा से सप्तमी तक गो-गोप-गोपियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। 8वें दिन इन्द्र अहंकार रहित होकर भगवान की शरण में आये। कामधेनु ने श्रीकृष्ण का अभिषेक किया और उसी दिन से इनका नाम गोविन्द पड़ा। इसी समय से अष्टमी को गोपोष्टमी का पर्व मनाया जाने लगा | इसी परम्परा को साक्षात् कर बीते कल शहर में गौधूलि वेला में शहर के गाँधी मूर्ति चौक पर यह आयोजन आयोजित किया | जिसमें सिर्फ गाय के दूध से निर्मित गौ द्रव्य व सूखे मेवें से निर्मित दूध के प्रसाद को नगरवासियों में वितरित किया गया |

 

 

शेयर करे

More news

Search
×