Home News Business

मृत आश्रितों का टाइपिंग गति में छूट, हिंदी में 16 और इंग्लिश में 20 शब्द प्रति मिनट, दाे अवसर और मिलेंगे

Banswara
मृत आश्रितों का टाइपिंग गति में छूट, हिंदी में 16 और इंग्लिश में 20 शब्द प्रति मिनट, दाे अवसर और मिलेंगे
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| मृत आश्रित काेटे से अनुकंपात्मक नियुक्ति पाने वाले अभ्यार्थियों काे टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए राज्य सरकार ने विशेष छूट दी है। सरकार ने 31 दिसंबर 2016 से पूर्व इस काेटे से नियुक्ति पाने वाले एेसे कर्मचारियों काे जिन्होंने अब तक निर्धारित समय में टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की। उनके लिए 20 जून 2020 तक दाे अतिरिक्त परीक्षाएं अयोजित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टर्स काे दिए हैं। साथ ही इन कर्मचारियों काे टाइपिंग गति में विशेष छूट दी है। परीक्षा में उत्तीर्ण हाेने के लिए पूर्व में अंग्रेजी भाषा के लिए प्रति मिनट 28 शब्द व हिंदी के लिए 24 शब्द थे। जिनमें शिथिलता देते हुए अब अयोजित हाेने वाली परीक्षा में अंग्रेजी के लिए प्रति मिनट 20 शब्द व हिंदी के लिए 16 शब्द प्रति मिनट निर्धारित करते हुए परिणाम जारी करने की बात कही गई है। ताकि टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें नियमानुसार सभी वित्तीय परिलाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों काे अनुकंपात्मक नियुक्ति के बाद कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत व्यक्तियों काे नियमानुसार टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने से छूट देने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लेकिन सरकार ने इसे न्यायोचित नहीं माना। यह परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने के कारण मूल वेतन, नीयत वेतन पर काम करने की स्थिति काे देखते हुए टाइपिंग गति में शिथिलता देते हुए दाे अतिरिक्त अवसर देने का िनर्णय िलया।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×