Home News Business

बांसवाड़ा के 177 विद्युत उपभोक्ताओं पर 2 करोड़ 49 लाख 24 हजार बकाया

Banswara
बांसवाड़ा  के 177 विद्युत उपभोक्ताओं पर 2 करोड़ 49 लाख 24 हजार बकाया
@HelloBanswara - Banswara -

अजमेर विद्युत वितरण निगम ने 50 हजार रूपए से अधिक बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं से वसूली तेज करने के निर्देश दिए हैं। डिस्काॅम क्षेत्र के 7411 नियमित उपभोक्ताओं पर 98.82 करोड़ रूपए  से अधिक बिल राशि बकाया है।

अजमेर शहर के 72 उपभोक्ताओं पर 74 लाख 36 हजार, अजमेर जिला के 145 उपभोक्ताओं पर 1 करोड़ 55 लाख 47 हजार, बांसवाड़ा  के 177 उपभोक्ताओं पर 2 करोड़ 49 लाख 24 हजार, भीलवाड़ा के 359 उपभोक्ताओं पर 4 करोड़ 77 लाख 33 हजार, चित्तौड़गढ़ के 1269 उपभोक्ताओं पर 17 करोड़ 09 लाख 79 हजार, डूंगरपुर के 12 उपभोक्ताओं पर 7 लाख 38 हजार, झुंझुनूं  के 738 उपभोक्ताओं पर 09 करोड़ 15 लाख 95 हजार, नागौर के 3452 उपभोक्ताओं पर 49 करोड़ 30 लाख 49 हजार, प्रतापगढ़ के 60 उपभोक्ताओं पर 42 लाख 45 हजार, राजसमंद  के 69 उपभोक्ताओं पर 84 लाख 82 हजार, सीकर  के 663 उपभोक्ताओं पर 7 करोड़ 81 लाख 86 हजार तथा उदयपुर  के 395 उपभोक्ताओं पर 4 करोड़ 13 लाख 42 हजार रूपए बकाया है।

शेयर करे

More news

Search
×