Home News Business

उत्तरी-पश्चिमी हवा से 2 डिग्री गिरकर 33 पहुंचा दिन का पारा

Banswara
उत्तरी-पश्चिमी हवा से 2 डिग्री गिरकर 33 पहुंचा दिन का पारा
@HelloBanswara - Banswara -

उत्तरी-पश्चिमी हवा दिशा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर होने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री हो गया है। इन दिनों हवा की गति 8 से 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बनी हुई है। वहीं दिनभर तेज धूप होने से हल्की गर्मी का असर इन दिनों महसूस होने लगा है, लेकिन इसका अंतराल सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ही रहता है।

संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र बोरवट बांसवाड़ा के संभागीय निदेशक डॉ. हर गिलास ने बताया कि इन दिनों हवा की दिशा लगातार बदलती जा रही है और दिनभर धूप का असर तेज बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि आगामी दो दिनों बाद मार्च के तीसरे सप्ताह के पहले दिन से अधिकतम तापमान 41 डिग्री होने की संभावना है। वहीं होली की रातें वर्तमान रातों की तुलना में कुछ सर्द रह सकती हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×