Home News Business

बिना बताए घर से निकली युवती का शव जंगल में लटका मिला, काले रुमाल से बंधा था मुंह

Banswara
बिना बताए घर से निकली युवती का शव जंगल में लटका मिला, काले रुमाल से बंधा था मुंह
@HelloBanswara - Banswara -

तहसील की बस्सी आड़ा पंचायत के कोटला पाड़ा गांव में गुरुवार सुबह जंगल में 20 साल की युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवती के चेहरे पर रुमाल बंधा हुआ था। शव काफी ऊंचाई पर लटका होने और मुंह रुमाल से बंधा होने पर परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। हालांकि पुलिस से शुरुआती तौर पर खुदकुशी मान रही है। अंधेरा हो जाने से शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 20 वर्षीय संगीता पुत्री कचरू मईड़ा का शव घर से कुछ दूर जंगल में लटका मिला। संगीता बुधवार शाम 5 बजे घर से बिना बताए निकली थी। कचरू के दो मकान है। दोनों ही मकान एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर है। अंधेरा होने पर भी संगीता घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। रातभर संगीता का कोई पता नहीं चल पाया। सुबह पास ही जंगल में एक नीम के पेड़ पर संगीता फंदे से मृत लटकी मिली। लक्ष्मण नाम के व्यक्ति ने जब संगीता का शव देखा तो परिजनों को खबर दी। संगीता के मुंह पर काला और सफेद रंग का रुमाल बांधा हुआ था और उसकी चुनरी से गले का फंदा बना हुआ था। इस पर परिजनों को हत्या का संदेह हुआ तो शव उतारने से इनकार कर दिया। थोड़ी ही देर में मोटागांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश कर शव नीचे उतरवाया। लेकिन, तब तक अंधेरा हो जाने से शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका। थानाधिकारी नागेंद्रसिंह ने बताया कि मौका हाल देखकर खुदकुशी प्रतीत हो रही है लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×