Home News Business

सिंगल युस प्लास्टिक पर ऐक्शन, किन चीजों पर होगी रोक

Banswara
सिंगल युस प्लास्टिक पर ऐक्शन, किन चीजों पर होगी रोक
@HelloBanswara - Banswara -

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ केंद्र सरकार बड़ी जंग छेड़ने का मन बना चुकी है। इसके अंतर्गत इस तरह की प्लास्टिक के उत्पादन पर रोक लगाने का प्लान है। संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अडवाइजरी भेज दी गई है। इसमें लिखा है कि 2 अक्टूबर से पहले-पहले प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक कटलरी और थर्माकोल से बनी कटलरी के उत्पादन पर रोक लगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने की बात कह चुके हैं। इस संबंध में पर्यावरण मंत्रालय ने महीने की शुरुआत में अडवाइजरी जारी की थी। अडवाइजरी में कहा गया था कि सरकारी ऑफिस, पब्लिक और प्राइवेट कंपनियों, ऑफिसों में प्लास्टिक के उत्पाद इस्तेमाल न किए जाएं।    

सिंगल यूज प्लास्टिक क्या है? सरकार दूर करेगी कन्फ्यूजन - फिलहाल लोगों को इसके बारे में भी कन्फ्यूजन है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के अंतर्गत आखिर क्या-क्या आता है। मंत्रालय जल्द ही इसकी भी परिभाषा साफ करेगी। फिलहाल 24 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों को अडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही कहा गया है कि उनकी तरफ से भी कोई सुझाव आ सकता है।  

किन-किन चीजों पर रोक की बात - सरकार की अडवाइजरी के मुताबिक कई चीजों का इस्तेमाल बंद हो सकता है। फिलहाल प्लास्टिक बैग (हैंडल और बिना हैंडल वाले), प्लास्टिक की कटलरी, कप, चम्मच, प्लेट आदि। इसके अलावा थर्माकोल की प्लेट, नकली फूल, बैनर, झंडे, पीईटी प्लास्टिक की पानी बोतल, प्लास्टिक के स्टेशनरी आइटम जैसे फोल्डर आदि का इस्तेमाल हो सके तो नहीं करने को कहा है।

 अडवाइजरी में ऑफिसों में हर तरह के कचरे को अलग रखने की व्यवस्था होनी चाहिए ऐसा लिखा है। इसके अलावा राज्यों को टीवी, रेडियो के जरिए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक करने को कहा गया है। लिखा है कि टूरिस्ट स्पॉट, धार्मिक स्थल, बीच, स्कूल, कॉलेज में इसका खास ख्याल रखा जाना चाहिए। बता दें कि कंपनियां ऐसी प्लास्टिक के विकल्प पर विचार कर रही हैं और सरकार से कुछ वक्त चाहती है। सरकार भी कंपनियों को वक्त देने से इनकार नहीं कर रही। खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को ही कहा कि सरकार सही विकल्प मिलने तक पानी की प्लास्टिक बॉटल्स पर रोक नहीं लगाएगी।

शेयर करे

More news

Search
×