Home News Business

राणा की 15 फीट ऊंची, 4 फीट चौड़ी और 2200 किलो वजनी प्रतिमा होगी स्थापित

Banswara
राणा की 15 फीट ऊंची, 4 फीट चौड़ी और 2200 किलो वजनी प्रतिमा होगी स्थापित
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा. महाराणा प्रताप जयंती पर शहर के प्रताप सर्कल पर स्थापित होनी थी जिले की सबसे बड़ी राणा की प्रतिमा। जिसे ग्वालियर से विशेष रूप से बनवाया गया है। कांस्य से बनी इस प्रतिमा में 60.81%, जस्ता 28.58%, लीड 5.13% और टिन 5.26% का उपयोग किया गया है। जिसकी ऊंचाई 15 फीट और चौड़ाई 4 फीट है। यह प्रतिमा 2200 किलो वजनी है। लॉकडाउन के कारण यह प्रतिमा यहां स्थापित नहीं हुई। अभी यह प्रतिमा ग्वालियर में ही है।

आज यह होना था : राजपूत समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 25 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर नेशनल लेवल का आयोजन होना था। तब तक इस प्रतिमा का अनावरण हो जाता। दरअसल 6 जुलाई 2019 को प्रताप सर्कल पर एक विक्षिप्त युवक ने प्रतिमा को खंडित कर दिया था। इसके बाद सामाजिक स्तर पर नई प्रतिमा स्थापित करने की निर्णय लिया गया। इस प्रतिमा तैयार करवाने के लिए समाजस्तर पर ही पैसा एकत्रित किया गया। इसके बाद देश के सभी प्रतिमा बनाने वालों को देखा गया। जिसमें ग्वालियर के मूर्तिकार प्रभात राय से संपर्क किया गया। जो जिवंत प्रतिमा बनाते हैं। खासबात यह है कि उन्होंने इस प्रतिमा को तैयार करने पर आर्टिस्ट और लैबर कोस्ट आधी ही ली। अभी लॉकडाउन के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया है, लेकिन जून अंत तक इस बारे में सामाजिक स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। जल्द ही भव्य आयोजन के साथ प्रतिमा स्थापित होगी।
60.81% कूपर, 28.58% जस्ता, 5.13% लीड, 5.26% टिन से बनाई प्रतिमा
 

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×