Home News Business

नेशनल क्रॉस कंट्री रेस में राजकुमारी ने जीता सिल्वरचंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में बांसवाड़ा दूसरे स्थान पर

Banswara
नेशनल क्रॉस कंट्री रेस में राजकुमारी ने जीता सिल्वरचंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में बांसवाड़ा दूसरे स्थान पर
@HelloBanswara - Banswara -

जोश, जज्बा और हुनर हो तो सफलता हर हाल में मिलती ही है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गोविंद गुरु कॉलेज में प्रथम वर्ष कला में पढ़ रही छात्रा राजकुमारी गरासिया ने। गढ़ी तहसील के आमजा गांव के एक गरीब जनजाति परिवार में जन्मी राजकुमारी ने अपने जोश, जज्बे और जुनून की बदौलत आज लंबी दूरी की दौड़ में न केवल अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया बल्कि यह सिद्ध कर रही है कि प्रतिभा अपने संघर्ष और अथक प्रयासों से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है।
गोविन्द गुरु कॉलेज के खेल अधिकारी डॉ. कृष्ण बलदेव सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय एथलेटिक्स फैडरेशन के तत्वावधान में चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री रेस में राजकुमारी गरासिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पिछले दिनों धौलपुर में हुई राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस में राजकुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया था। यह दौड़ छह किलोमीटर की होती है। राजकुमारी ने बताया कि राज्य एथलेटिक्स फैडरेशन में उनके प्रशिक्षक सुरेंद्रसिंह से पिछले पांच वर्षों से दौड़ का निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त कर रही है। राजकुमारी ने बताया कि श्री गोविन्द गुरु कॉलेज के प्राचार्य डॉ. करुणा जोशी के सहयोग देने का सुनिश्चय किया। राजकुमारी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरे महाविद्यालय प्रशासन ने खुशी जताई। साथ ही आगे भी ऐसी ही प्रतिभाओं को सभी प्रकार से संबल देने की प्रतिबद्धता जताई है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×