Home News Business

पुकार ग्रुप ने अपने 47वें रविवार पर किया लगाये पौधो का रखरखाव

पुकार ग्रुप ने अपने 47वें रविवार पर किया लगाये पौधो का रखरखाव
@HelloBanswara - -

पुकार ग्रुप ने अपने 47वें रविवार पर हाउसिंग बोर्ड, न्यू हाउसिंग बोर्ड एवं अम्बिका कॉलोनी में लगाये गए पोधो का रखरखाव किया। पुकार ग्रुप के सदस्यों ने लगाये गए पोधों को पानी पिलाया एवं अतिरिक्त ट्री गार्ड लगा कर उन्हें सुरक्षित किया। पुकार ग्रुप का कहना है की उनके द्वारा लगाये गए सभी पोधे सुरक्षित है और वो पेड़ बनने के लिए अग्रसर है।

पुकार ग्रुप के द्वारा चलाई जा रही पर्यावरण रक्षा की मुहीम अब अपने 50वें रविवार के करीब हैं | साल भर से ये ग्रुप बाँसवाड़ा के कई कॉलोनियो में पौधारोपण कर रहा है और पर्यावरण सुरक्षा की जागरूकता फेला रहा है |

इस रविवार पुकार ग्रुप के सदस्य तरुण खंडेलवाल, यथार्थ सिंह सिसोदिया, सोमेश वैष्णव और नवीन भाटी मोजूद थे।

शेयर करे

More news

Search
×