Home News Business

197 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान

Banswara
197 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान
@HelloBanswara - Banswara -

पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत शुक्रवार को अानंदपुरी, गढ़ी, घाटाेल एवं कुशलगढ़ पंचायत समितियाें के 197 सरपंचों एवं 1580 वार्ड पंचों के लिए मतदान हाेगा। सरपंच पद के लिए 1249 और वार्ड पंच के लिए 4534 प्रत्यार्शी मैदान में है। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना प्रारंभ हा़े जाएगी। सरपंच के मतदान में पहली बार इवीएम का उपयोग हाे रहा है। इवीएम से मतगणना में सरपंच के परिणाम में केवल पांच मिनट का समय लगेगा, लेकिन सरपंच के परिणाम घोषित हाेने में देरी हाेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि शुक्रवार काे मतदान समाप्ति का समय समाप्त हाेने के तत्काल बाद जाे मतगणना शुरू हाेगी। उसमें पहले वार्ड पंचाें की मतपेटियां खुलेगी। वार्ड पंच के परिणाम घोषित किए जाने के बाद सरपंच के मताें की इवीएम खाेली जाएगी। उन्होंने बताया कि चार पंचायत समितियों में शुक्रवार काे हाेने वाले मतदान में कुल 5 लाख 19 हजार 461 मतदाता अपने मताधिकार का उपयाेग कर सकेंगे। इनमें से 2 लाख 61 हजार 292 पुरुष एवं 2 लाख 58 हजार 168 महिला मतदाता हैं। आनंदपुरी पंचायत समिति में 34 सरपंचों एवं 290 वार्डपंचों के शुक्रवार को होने वाले प्रथम चरण के मतदान में 47 हजार 734 पुरुष व 46 हजार 314 महिला एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 94049 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। गढ़ी पंचायत समिति में 45 सरपंचों एवं 345 वार्डपंचों के लिए 60 हजार 101 पुरुष एवं 58 हजार 946 महिला सहित कुल 1 लाख 19 हजार 47 मतदाता हैं। घाटोल पंचायत समिति में 68 सरपंचों एवं 580 वार्डपंचों के लिए 95 हजार 557 पुरूष एवं 95 हजार 108 महिला सहित कुल 1 लाख 90 हजार 665 मतदाता हैं। कुशलगढ़ पंचायत समिति में 51 सरपंचों एवं 365 वार्डपंचों के लिए 57 हजार 900 पुरुष एवं 57 हजार 800 महिला मतदाता सहित कुल 1 लाख 15 हजार 700 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
 

शेयर करे

More news

Search
×