Home News Business

पुकार के द्वारा लगाये पोधे पेड़ बनकर देने लगे है फल

Banswara
पुकार के द्वारा लगाये पोधे पेड़ बनकर देने लगे है फल
@HelloBanswara - Banswara -

पुकार और कॉलोनी वासियों की मेहनत लाई रंग, पिछले कई समय से बांसवाडा में पुकार ग्रुप अभियान चला रहा है, और इस अभियान के तहत पुकार लोगो को पोधे लगाने और उन्हें पेड़ बनाने के लिए प्रेरित करता है और हर रविवार पोधारोपन करता है और लगाये गए पोधों की देख रेख करता है कि वो जल्द से जल्द पेड़ बने। आज पुकार का 142 वां रविवार था और जिसमे आज लगाये हुवे पोधों की देख रेख की और साथ ही हिमालय नगर में पोधारोपण किया। 

पुकार ने अपने 50 वें रविवार को भारत गैस गोदाम के पीछे तिरुपति ग्रीन कॉलोनी पोधारोपण में किया था। इस कार्यक्रम में बांसवाडा पूर्व  DFO सुखराम जाट और फारेस्ट विभाग में कार्यरत मयंक आचार्य भी उपस्थित हुवे थे। पोधारोपन करने में सहयोग भी दिया था। यहाँ पर लगाये गए पोधे पेड़ बनकर अब फल देने लगे है  इसका श्रेय पुकार ग्रुप और कॉलोनी वासियों को जाता है क्यूंकि पोधों के पेड़ बनाने के लिए कॉलोनी वासियों और पुकार ग्रुप ने नियमित देख रेख की, जिसका परिणाम सभी पोधे पेड़ बन गए है, और ऐसे ही अन्य जगह लगाये गए पुकार के द्वारा पोधें भी पेड़ बन चुके है जो हमें छाँव और अच्छा वातावरण दे रहे है जिसकी हमें बहुत आवश्यकता है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×