Home News Business

पौधें लगाने के बाद उनकी देख रेख करना ज्यादा महत्व पूर्ण है - पुकार

Banswara
पौधें लगाने के बाद उनकी देख रेख करना ज्यादा महत्व पूर्ण है - पुकार
@HelloBanswara - Banswara -

जिस प्रकार हम कहते है नीव मजबूत होनी चाहिए फिर मकान अपने आप ही मजबूत हो जाता है उसी प्रकार पोधों पर निरंतर प्रयास करना चाहिए क्यूंकि वो अगर मजबूत हो गया तो फिर उसे पेड़ बनाने से कोई नहीं रोक सकता है क्यूंकि महत्वपूर्ण यहीं है की पेड़ बनना, इसलिए पुकार हमेशा यहीं कहता है पोधा लगाने के बाद उसकी देख रेख निरंतर करते रहो तभी उसे लगाने से फायदा है।

पुकार ग्रुप इसी तरह अपने लगातार अपने 87 रविवार को अपने लगाये हुवे पोधों की देख रेख के लिए निकला जिसके लिए भारत नगर, पुष्प नगर  और राती तलाई में लगाये हुवे पोधों की देख रेख की साथ ही पोधे भी लगायें। कई ट्री गार्ड के ऊपर एक और ट्री गार्ड लगाकर पोधों को सुरक्षित किया। पुकार ग्रुप के द्वारा लगाये हुवे पोधों कुछ पोधे पेड़ भी बन गए है जो छाँव दे रहे है। ऐसे सभी लोग अपना थोडा सा समय निकालेंगे तो अवश्य ही कुछ ही समय में पोधों को पेड़ जरूर बना देंगे।

इस रविवार पुकार ग्रुप के सदस्य पंकज खण्डेलवाल, तरुण खंडेलवाल, बरखा जोशी, हसमुख जोशी, खगेश जोशी, रीषिक खींची, कमलेश कलाल, तनिष्क जोशी आदि लोग मौजूद थे।

शेयर करे

More news

Search
×