Home News Business

पेट्राेल पंपों की हड़ताल 23 अक्टूबर को

Banswara
पेट्राेल पंपों की हड़ताल 23 अक्टूबर को
@HelloBanswara - Banswara -

पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग काे लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसेसिएशन 23 अक्टूबर को प्रदेश भर में सांकेतिक हड़ताल रखेगी। जिलाध्यक्ष संजय गांधी ने कहा ने कहा है कि यदि इसके बाद भी डीलर्स की समस्या का समाधान नहीं होता है तो पेट्रोल पंप संचालक बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को वैट वृद्धि के बाद निरंतर राज्य में गिरती डीजल बिक्री के आंकड़े प्रस्तुत कर अवगत करवाया था कि जब से सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में वृद्धि की है, बिक्री निरंतर गिरती जा रही है।इससे राज्य को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है। वैट वृद्धि के कारण राज्य में महंगाई बढ़ रही है। इसकी सीधी मार राज्य की जनता पर पड़ रही है। 23 अक्टूबर काे सुबह 6 बजे से 24 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक पेट्रोल पंपों की राज्यव्यापी हड़ताल रखी जाएगी।

शेयर करे

More news

Search
×