Home News Business

5 साल पुराने अवैध संबंधों पर भड़के लोग: युवक को घेरकर पीटा, पत्थर मारे, विधवा सहित बदमाशों ने पूरी रात की तलाश

Banswara
5 साल पुराने अवैध संबंधों पर भड़के लोग: युवक को घेरकर पीटा, पत्थर मारे, विधवा सहित बदमाशों ने पूरी रात की तलाश
@HelloBanswara - Banswara -

विधवा महिला से पांच साल पुराने अवैध संबंधों का एक विवाद तूल पकड़ गया। विधवा के आरोपों के बाद दोनों परिवारों के बीच सामाजिक स्तर पर भांजगड़ा (समझौता बैठक) हुआ, लेकिन बीती शाम बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद आरोप लगाने वाली विधवा महिला और उसके समर्थन में खड़े लोगों ने आरोपी युवक को पूरी रात ढूंढा, जो कि गुरुवार तड़के सड़क किनारे उनके हत्थे चढ़ गया। आरोपियों ने युवक को जमकर पीटा और पत्थर भी मारे। फिलहाल युवक गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती है। अभी वह ढंग से बोल भी नहीं पा रहा है। मामला दानपुर थाने का है।


दरअसल, मकनपुरा निवासी मोहन मईड़ा पर एक विधवा महिला ने पांच साल पहले अवैध संबंध बनाने के आरोप लगाए। अवैध संबंधों को लेकर महिला के समर्थन में कुछ लोग बीते 10 दिन से मोहन को टॉर्चर कर रहे थे। दबाव में दोनों पक्षों के बीच बीती शाम को गांव में भांजगड़ा हुआ। लेकिन, क्षतिपूर्ति की राशि तय नहीं होने के कारण बैठक व्यर्थ रही। इसके बाद विधवा महिला और उसके रिश्तेदारों ने मोहन और उसकी पत्नी को रात में घर से निकाल दिया। गांव के तेजपाल ने बताया कि पति-पत्नी ने रात किसी अन्य के घर गुजारी। तब भी आरोपियों ने गांव के कुछ लोगों को परेशान किया। मोेहन और उसकी पत्नी को घर छिपाने की बात को लेकर उत्पात मचाया। फिलहाल विधवा महिला सहित चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विधवा महिला के पति की करीब 10 साल पहले मौत हुई थी।

मक्के की फसल भी जला दी

गांव वालों ने बताया कि पूरी रात मोहन की तलाश कर रहे आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से उसके घर के समीप खेत में खड़ी मक्का की फसल भी जला दी। वहीं उसके मकान के बाहर रखे सामान भी इधर-उधर फेंक दिए।
सुबह चढ़ गया हत्थे
गांव के तेजपाल ने बताया कि तेजपाल किसी और घर में था, जबकि उसकी पत्नी कहीं और थी। सुबह तड़के तलाश कर रहे आरोपियों ने मोहन को सड़क पर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। बाद में ग्रामीणों को सूचना मिली तो मोहन को अधमरी हालत में थाने लेकर पहुंचे। वहां से पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने को कहा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×