Home News Business

पैंथर ने गाय, बछड़े और दो बैलों का किया शिकार

Banswara
पैंथर ने गाय, बछड़े और दो बैलों का किया शिकार
@HelloBanswara - Banswara -

परतापुर/तलवाड़ा | परतापुर गढ़ी थाना क्षेत्र में नवागांव ग्राम पंचायत के मडकोला में पैंथर द्वारा गाय और बछड़े एवं दो बैलों का शिकार किया। वहीं तलवाड़ा के फाटीखान केवड़िया क्षेत्र में पैंथर ने एक बैल का शिकार किया। जानकारी के अनुसार मड़कोला निवासी नाथू पुत्र हरिया के घर के आंगन में गाय एवं बछड़े को बांध रखा था। बुधवार रात को पैंथर ने हमला कर मार दिया। वहीं गजेंद्र पुत्र धनजी डामोर के आंगन में बंधे दो बैलों को भी मार दिया। ग्रामीणों ने उक्त मवेशियों की हत्या पैंथर द्वारा ही करने की आशंका जताई है। इधर, फाटीखान केवड़िया क्षेत्र में विगत एक माह में पैंथर ने पांचवी बार मवेशियों को अपना शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार पैंथर ने फाटीखान एवं तलवाड़ा के पास पूंजाबारा के जयवंत पुत्र शंभुड़ा के बैल का शिकार किया। सूचना मिलते ही वनकर्मी कांति और नटवर मौके पर पहुंचे। घटना 20 फरवरी रात की बताई जा रही है। पशु चिकित्सक डाॅ. अजय गोले ने मौके पर पहुंचकर पीएम किया।

शेयर करे

More news

Search
×