Home News Business

पंच कल्याण महोत्सव का भव्य आगाज आज, हजारों श्रद्धालु करेंगे सुनील सागर जी महाराज की आगवानी

Banswara
पंच कल्याण महोत्सव का भव्य आगाज आज, हजारों श्रद्धालु करेंगे सुनील सागर जी महाराज की आगवानी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा. श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन समाज मोहन कॉलोनी-रातीतलाई के तत्वावधान में श्री आदिनाथ दिगंबर जिन बिंब पंच कल्याण प्रतिष्ठा एवं बहुलक्षीय महामहोत्सव का आगाज बुधवार को घट यात्रा के साथ होगा।

महोत्सव में अपना आशीष प्रदान करने के लिए जैनाचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश भी होगा। इधर, मंगलवार को श्री वल्ली विधान के साथ वास्तु विधान पूजन किया गया।

मीडिया प्रभारी महावीर गंगावत ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे स्थानीय श्री समाज एवं नगर समाज सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से कुशलबाग मैदान से घट यात्रा निकाली जाएगी। इसमें स्वर्ण एवं रजत रथ सहित 22 बग्घियां होंगी। यह श्रीजी के साथ शोभायात्रा के रूप में हाउसिंग बोर्ड चौराहा पर पहुंचे। जहां प्राकृताचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ की अगवानी कर उन्हें महोत्सव स्थल नूतन स्कूल मैदान तक लाया जाएगा। घट यात्रा में घोड़े, हाथी, ऊंट एवं मोटरसाइकिल सवार भी होंगे। इस दौरान 1000 महिलाएं कलश लेकर गुरुदेव की अगवानी करेंगी। इसके बाद महोत्सव के कार्यक्रम आरंभ होंगे।

शेयर करे

More news

Search
×