Home News Business

नवनीतलाल निनामा के टिकट काटने पर समर्थन में उमडे कार्यकर्ता

नवनीतलाल निनामा के टिकट काटने पर समर्थन में उमडे कार्यकर्ता
@HelloBanswara - -

Banswara November 13, 2018 भाजपा ने विधानसभा चुनाव के तहत 131 उम्मीदवारों की सुची जारी की जिसमे कईयों के नाम जोड़े गए और कईयों के नाम काटे गए है ऐसे ही बांसवाडा जिलें की घाटोल विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता व वर्तमान विधायक नवनीतलाल निनामा का टिकट काटा गया था और उनके बदले घाटोल प्रधान हरेन्द्र निनामा को टिकट दिया गया, जिसके बाद से विधायक नवनीतलाल निनामा इससे काफी नाराज हो गए। जिस पर उनके समर्थक बडी संख्या में उनके आवास में पहुचे और अपना विरोध दर्ज करवा रहे है।

घाटोल विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीतलाल निनामा ने टिकट कटने के बाद कहा कि वे निर्दलीय चुनाव नही लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी किसी से नाराजगी नहीं है, ये प्रजातंत्र है, सब चलता रहता है। पार्टी ने जो निर्णय किया है वो ठीक है। टिकट कटने से पार्टी को नुकसान के सवाल पर निनामा बोले कि मेरा टिकट कटने से भाजपा को नुकसान नहीं है। यदि भाजपा हारती है तो जरूर हमारी लंबी तपस्या एवं संगठन को नुकसान होगा। निनामा ने बताया कि टिकट नहीं मिलने के संबंध में मुख्यमंत्री से जयपुर में मुलाकात भी की है।

शेयर करे

More news

Search
×