Home News Business

पति के साथ पीहर लौटी विवाहिता सुबह कमरे में फंदे पर लटकी मिली, दामाद को ग्रामीणों ने पीटा

Banswara
पति के साथ पीहर लौटी विवाहिता सुबह कमरे में फंदे पर लटकी मिली, दामाद को ग्रामीणों ने पीटा
@HelloBanswara - Banswara -

पति के साथ पीहर अाई युवती गुरुवार सुबह घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे से मृत लटकी मिली। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने दामाद को पीट डाला। वहां वीडियाे बना रहे पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों के उलझने के दौरान एक युवक की नाक टूट गई। घायल युवक को एमजी अस्पताल लाया गया। पुलिस ने परिजनों की शंका पर दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। युवती की शादी 8 महीने पहले ही हुई थी। इस पूरे मामले की जांच घाटोल डिप्टी कमल कुमार कर रहे हैं। घटना लोहारिया के सुंदनी गांव की है। यहां नारायण यादव की 8 महीने पहले ब्याही बेटी मनीषा दामाद जितेंद्र के साथ मंगलवार को पीहर आई थी। रात को दोनों ही ऊपरी मंजिल पर सोने गए, लेकिन सुबह मनीषा कमरे में फंदे पर मृत लटकी मिली। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दामाद जितेंद्र भागने लगा। परिजन मनीषा के जीवित होने की आस में एमजी अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुबह की घटना के बावजूद मनीषा के ससुराल से कोई नहीं आया तो पुलिस ने शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। जहां अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान दामाद जितेंद्र लौटा तो गुस्साए ग्रामीणों ने दामाद को पीट डाला। घटना का वीडियो बना रहे पुलिस कर्मियों से भी कुछ युवक उलझ गए। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की में गोरड़ी निवासी गुलाब यादव की नाक की हड्डी टूट गई। घायल गुलाब को भी आनन-फानन में एमजी अस्पताल लाया गया। हालांकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस जितेंद्र को लेकर आई, जिससे माहौल बिगड़ा। इस संबंध में थानाधिकारी प्रदीप बिट्ठू से बात की तो बताया कि जितेंद्र खुद ही मौके पर आया था। पुलिस मौका हाल के लिए वीडियो बना रही थी। पुलिस ने किसी से कोई मारपीट नहीं की।

दहेज हत्या का केस दर्ज : डिप्टी कमल कुमार ने बताया कि मनीषा की मार्च में डूंगरिया में ब्याह कराया था। पति मिल में नाैकरी करता है। रात को क्या हुआ यह जांच का विषय है। परिजनों की शंका पर दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। ग्रामीणों ने मनीषा के पति जितेंद्र से मारपीट कर दी थी। जिस पर उसका मेडीकल कराया गया है।
 

शेयर करे

More news

Search
×