Home News Business

विवाहिता ने पीया जहर, 5 घंटे बाद तोड़ा दम: पुलिस बोली - दिमाग से डिस्टर्ब थी, मुंह से झाग निकलने पर परिजन अस्पताल लाए

Banswara
विवाहिता ने पीया जहर, 5 घंटे बाद तोड़ा दम: पुलिस बोली - दिमाग से डिस्टर्ब थी, मुंह से झाग निकलने पर परिजन अस्पताल लाए
@HelloBanswara - Banswara -

दानपुर थाना क्षेत्र के कड़छी में 50 साल की उम्र में एक विवाहिता ने जहर पी लिया। वह करीब 5 घंटे तक मौत से संघर्ष करती रही, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। यहां महात्मा गांधी जिला अस्पताल में बीती रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।

पति के जीवित रहते हुए 5 बच्चों की मां के जहर पीने का कोई कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला दिमाग से थोड़ी डिस्टर्ब थी। फिलहाल परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। दानपुर थानाधिकारी SI रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि कड़छी निवासी राजू (50) पत्नी रंगजी कटारा ने रविवार शाम करीब 5 बजे जहर पी लिया था। उसके मुंह से झाग निकलता देख परिवार उसे लेकर यहां जिला अस्पताल पहुंचा, जहां करीब 3 घंटे तक उसका उपचार चला। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला के तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। पोस्टमार्टम कराने आए थाने के ASI ने बताया कि राजू दिमाग से थोड़ा डिस्टर्ब रहती थी। परिवार की ओर से किसी तरह की और शिकायत या कारण नहीं बताया गया है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×