Home News Business

क्षमावाणी पर्व पर सभी ने एक दूसरे से क्षमा मांगी,

Banswara
क्षमावाणी पर्व पर सभी ने एक दूसरे से क्षमा मांगी,
@HelloBanswara - Banswara -

दिगम्बर जैन समाज ड्डूका, जैन युवा समिति ड्डूका एवं प्रभावना महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में क्षमावाणी पर्व का आयोजन स्थानीय पार्श्वनाथ सभागार में राजेंद्र कोठिया के संयोजन में हुआ।

आयोजन को जय कुमार शाह, अनिल कोठिया, राजेश शाह, रजनी कोठिया, नीलम शाह, रितेश जे शाह, राकेश शाह, भरत शाह,वैभव शाह, धनपाल शाह, अंकित डी शाह ने संबोधित करते हुए एक दूसरे से क्षमा मांगी एवं सभी को क्षमा किया। सभा को फेडरेशन ऑफ हुमड़ जैन समाज के राजस्थान प्रोविन्स चेयरमैन अजीत कोठिया ने संबोधित करते हुए कहा की क्षमा याचना हमारी परंपरा है और ये वीरों का आभूषण है। क्षमा द्वारा हम विश्व शांति और आतंकवाद निवारण का मार्ग प्रशस्त कर सकते है। संचालन राजेन्द्र कोठिया ने किया आभार राकेश शाह ने व्यक्त किया।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×