Home News Business

इंटक श्रमिक संगठन की हड़ताल आज

Banswara
इंटक श्रमिक संगठन की हड़ताल आज
@HelloBanswara - Banswara -

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला शाखा श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुधवार को होगी। इंटक के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र बामनिया और जिला महामंत्री नरेश जोशी ने बताया कि बुधवार को इंटक के आह्वान पर विभिन्न विभागों के इंटक से संबंधित कर्मचारी जिनमें रोडवेज, बिजली विभाग, जलदाय विभाग, बैंक अाॅफ बड़ौदा सहित अन्य के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। लेकिन एसबीआई बैंक के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। साथ ही 12 सूत्री मांग काे लेकर इंटक के पदाधिकारी कलेक्टर काे राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगे। दूसरी तरफ हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित संगठन शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी सह संभाग प्रभारी जुगल किशोर जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध कार्यरत श्रमिक एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक एवं उनसे संबंधित ट्रेड यूनियनों द्वारा 8 जनवरी की प्रस्तावित राजनीतिक हड़ताल में भाग नहीं लिया जाएगा।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×