Home News Business

इस चुनाव में वार्ड न.30 से जुलेखा ने अपने प्रतिध्वंदी को सबसे अधिक वोटों से हराया, देखे सभी वार्ड की जानकारी

Banswara
इस चुनाव में वार्ड न.30 से जुलेखा ने अपने प्रतिध्वंदी को सबसे अधिक वोटों से हराया, देखे सभी वार्ड की जानकारी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा, 19 नवम्बर। नगरपालिका आम चुनाव-2019 के तहत नगर परिषद् बांसवाड़ा के 60 पार्षद पदो ंके मतों की मतगणना सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में सम्पन्न हुई। नगर परिषद् बांसवाड़ा में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के 36 पार्षद तथा भारतीय जनता पार्टी के 21 पार्षद एवं 3 निर्दलीय पार्षद विजयी रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अन्तर सिंह नेहरा ने नगर परिषद् बांसवाड़ा के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि 

नगर परिषद् के वार्ड संख्या 1 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी हेमन्त कुमार राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन कांग्रेस के अनिल को 46 मतों से पराजित किया। हेमन्त कुमार राणा को 420 मत मिले जबकि अनिल को 374 मत प्राप्त हुए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयेश बुझ को 242 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 32 रही।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 2 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धनेश रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेशनल इण्डियन कांग्रेस के अंकित को 130 मतों से पराजित किया। धनेश को 535 मत मिले जबकि अंकित को 405 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 7 रही। 

वार्ड संख्या 3 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी गोविन्द गुर्जर ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के धनंजय को 80 मतों से पराजित किया। गोविन्द गुर्जर को 551 मत मिले जबकि धनंजय को 471 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार जैन को 7 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 12 रही।

वार्ड संख्या 4 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी विक्की सिंघानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी के भारतीय जनता पार्टी त्रिभुवन को 156 मतों से पराजित किया। विक्की सिंघनी को 490 मत मिले जबकि त्रिभुवन को 334 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मण खन्ना को 2 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 6 रही।

वार्ड संख्या 5 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेशचन्द्र कलाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पर्टी के जयपाल सिंह डाबी को 188 मतों से पराजित किया। सुरेश कलाल को 485 मत मिले जबकि जयपाल सिंह डाबी को 297 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास नागर को 10 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 0 रही।

वार्ड संख्या 6 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के गौरव को 34 मतों से पराजित किया। प्रहलाद सिंह को 313 मत मिले जबकि गौरव को 279 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश को 46 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 10 रही।

वार्ड संख्या 7 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सज्जनसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के रविन्द्र कंसार को 308 मतों से पराजित किया। सज्जनसिंह को 438 मत मिले जबकि रविन्द्र कंसारा को 130 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 6 रही।

वार्ड संख्या 8 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रमोद बंसल को 154 मतों से पराजित किया। दीपक जोशी को 536 मत मिले जबकि प्रमोद बंसल को 382 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 8 रही।

वार्ड संख्या 9 में हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के गौरव शर्मा को 154 मतों से पराजित किया। योगेश जोशी को 489 मत मिले जबकि गौरव शर्मा को 335 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी उषा शर्मा को 30 मत प्राप्त हुए और एक अन्य निर्दलीय जयप्रकाश शाह को 127 मत प्राप्त हुए । इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 12 रही।

वार्ड संख्या 10 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी युगल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रजनीकांत को 120 मतों से पराजित किया। युगल को 556 मत मिले जबकि रजनीकांत को 436 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 12 रही।

वार्ड संख्या 11 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सोनिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस की वंदना कंसारा को 9 मतों से पराजित किया। सोनिया को 260 मत मिले जबकि वंदना कंसारा को 251 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी केशर कुंवर को 107 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 5 रही।

वार्ड संख्या 12 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के हेमंत को 130 मतों से पराजित किया। मुकेश जोशी को 492 मत मिले जबकि हेमंत को 362 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 17 रही।

वार्ड संख्या 13 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी भरत यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के धनुष को 52 मतों से पराजित किया। भरत यादव को 512 मत मिले जबकि धनुष को 460 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 18 रही।

वार्ड संख्या 14 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी देवबला ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता कमल को 386 मतों से पराजित किया। देवबाला को 666 मत मिले जबकि कमल को 280 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 9 रही।

वार्ड संख्या 15 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी गोविन्दा सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी कीे शारदा को 141 मतों से पराजित किया। गोविन्दा सोनी को 344 मत मिले जबकि शारदा को 203 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 2 रही।

वार्ड संख्या 16 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी शंकरलाल यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के किरण चौधरी को 292-292 मत मिलने के कारण इस वार्ड में पर्चियां निकाल कर विजेता प्रत्याशी का फैसला किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के किरण चौधरी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 6 रही।

वार्ड संख्या 17 में हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी गोकुल जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता के नीलम को 225 मतों से पराजित किया। गोकुल जैन को 479 मत मिले जबकि नीलम को 254 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नितेश कंसारा को 39 मत प्राप्त हुए और एक अन्य निर्दलीय रोहित प्रजापत को 41 मत प्राप्त हुए । इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 10 रही।

वार्ड संख्या 18 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी कीे हेमलता जैन को 92 मतों से पराजित किया। प्रेमलता जोशी को 351 मत मिले जबकि हेमलता के 259 को मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला को 58 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 6 रही।

वार्ड संख्या 19 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्यामा राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के विनोद निनामा को 15 मतों से पराजित किया। श्याम राणा को 492 मत मिले जबकि विनोद निनामा को 477 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मांगीलाल खराड़ी को 164 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 13 रही।

वार्ड संख्या 20 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महावीर बोहरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के राजकुमार जैन को 342 मतों से पराजित किया। महावीर बोहरा को 685 मत मिले जबकि राजकुमार जैन को 343 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 10 रही।

वार्ड संख्या 21 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दीपिका भावसार ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस कीे रंजिता श्रीमाल को 51 मतों से पराजित किया। दीपिका भावसार को 399 मत मिले जबकि रंजिता श्रीमाल को 348 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी निकिता राठौड़ को 53 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 11 रही।

वार्ड संख्या 22 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश पालीवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के आशीष मेहता को 13 मतों से पराजित किया। ओमप्रकाश पालीवाल को 328 मत मिले जबकि आशीष मेहता को 315 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 3 रही।

वार्ड संख्या 23 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कल्पेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के नरेन्द्र चौहान को 286 मतों से पराजित किया। कल्पेश को 539 मत मिले जबकि नरेन्द्र चौहान को 253 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 1 रही।

वार्ड संख्या 24 में भरतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शालिनी जैन ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस कीे अनिता जैन को 201 मतों से पराजित किया। शालिनी जैन को 571 मत मिले जबकि अनिता जैन को 370 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 9 रही।

वार्ड संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष आर जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के देवीलाल को 30 मतों से पराजित किया। आशीष आर जैन को 386 मत मिले जबकि देवीलाल को 356 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 10 रही।

वार्ड संख्या 26 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सेवालाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के रमेशचन्द्र पंवार को 350 मतों से पराजित किया। सेवालाल को 805 मत मिले जबकि रमेशचन्द्र पंवार को 455 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 20 रही।

वार्ड संख्या 27 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के सचिन कंसारा को 38 मतों से पराजित किया। अशोक शर्मा को 416 मत मिले जबकि सचिन कंसारा को 378 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 13 रही।

वार्ड संख्या 28 में हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस कीे प्रत्याशी गीता ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की कांता यादव को 258 मतों से पराजित किया। गीता को 608 मत मिले जबकि कांता यादव को 350 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी जशोदा को 96 मत प्राप्त हुए और एक अन्य निर्दलीय पूजा को 2 मत प्राप्त हुए । इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 2 रही।

वार्ड संख्या 29 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंकी शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के अनुप त्रिपाठी को 118 मतों से पराजित किया। चंकी शाह को 523 मत मिले जबकि अनुप त्रिपाठी को 405 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 17 रही।

वार्ड संख्या 30 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी जुलेखा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की सलमा को 728 मतों से पराजित किया। जुलेखा को 750 मत मिले जबकि सलमा को 22 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 4 रही।

वार्ड संख्या 31 में हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी जाहिद अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय प्रत्याशी शरीफ खान को 274 मतों से पराजित किया। जाहिद अहमद को 477 मत मिले जबकि शरीफ खान को 203 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शारिक मोहम्मद को 141 मत प्राप्त हुए वहीं भारतीय जनता पार्टी के वसीम अकरम को 16 मत प्राप्त हुए । इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 5 रही।

वार्ड संख्या 32 में हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मेहबूब खां ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के शाहिद खान को 439 मतों से पराजित किया। मेहबूब खां को 762 मत मिले जबकि शाहिद खान को 323 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी तबरेज खान को 176 मत प्राप्त हुए और एक अन्य निर्दलीय तबरेज अहमद को 75 मत प्राप्त हुए । इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 6 रही।

वार्ड संख्या 33 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी समीर अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय प्रत्याशी रूबाब बी को 213 मतों से पराजित किया। समीर अहमद को 549 मत मिले जबकि रूबाब बी को 336 मत प्राप्त हुए। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जहीर मोहम्मद को 64 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 13 रही।

वार्ड संख्या 34 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दिलशाद बी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस की शकीला बानों को 78 मतों से पराजित किया। दिलशाद बी को 392 मत मिले जबकि शकीला बानों को 314 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 6 रही।

वार्ड संख्या 35 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस कीे प्रत्याशी आमना बी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की ललिता तेेली को 519 मतों से पराजित किया। आमना बी को 606 मत मिले जबकि ललिता तेली को 87 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 10 रही।

वार्ड संख्या 36 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी महेशचन्द्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के गंगाराम को 157 मतों से पराजित किया। महेशचन्द्र को 368 मत मिले जबकि गंगाराम को 211 मत प्राप्त हुए। वहीं इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी नानूराम सोलंकी को 97 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 8 रही।

वार्ड संख्या 37 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी तरन्नुम बी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय साजिया परवीन को 370 मतों से पराजित किया। तरन्नुम बी को 587 मत मिले जबकि साजिया परवीन को 217 मत प्राप्त हुए। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शारदा परमार को 78 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 9 रही।

वार्ड संख्या 38 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के हेमन्द्र सिंह को 217 मतों से पराजित किया। महेन्द्र सिंह को 548 मत मिले जबकि हेमेन्द्र सिंह को 331 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार चौधरी को 154 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 10 रही।

वार्ड संख्या 39 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी जैनेन्द्र त्रिवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के योगेश को 433 मतों से पराजित किया। जैनेन्द्र त्रिवेदी को 594 मत मिले जबकि योगेश को 161 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 12 रही।

वार्ड संख्या 40 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी दिपेश जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के धर्मेन्द्र चौबीसा को 85 मतों से पराजित किया। दिपेश जोशी को 472 मत मिले जबकि धर्मेन्द्र चौबीसा को 387 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 4 रही।

वार्ड संख्या 41 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी दीपाली ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की गायत्री देवी को 106 मतों से पराजित किया। दीपाली को 468 मत मिले जबकि गायत्री देवी को 362 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 5 रही।

वार्ड संख्या 42 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भरत जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के अजय नागर को 73 मतों से पराजित किया। भरत जोशी को 486 मत मिले जबकि अजय नागर को 413 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 7 रही।

वार्ड संख्या 43 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धीरज मेहता ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रूपेश जैन को 16 मतों से पराजित किया। धीरज मेहता को 331 मत मिले जबकि रूपेश जैन को 315 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 8 रही।

वार्ड संख्या 44 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी निलेश सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के सचिन सोनी को 7 मतों से पराजित किया। निलेश सोनी को 473 मत मिले जबकि सचिन सोनी को 466 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 7 रही।

वार्ड संख्या 45 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र गहलोत ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस के मनोज वैष्णव को 74 मतों से पराजित किया। राजेन्द्र गहलोत को 423 मत मिले जबकि मनोज वैष्णव को 349 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 11 रही।

वार्ड संख्या 46 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी रसीदा बी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की मोनिका को 449 मतों से पराजित किया। रसीदा बी को 618 मत मिले जबकि मोनिका को 169 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 4 रही।

वार्ड संख्या 47 में भारतीय जनता पार्टी कीे प्रत्याशी संतोष दर्जी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डियन नेशनल कांग्रेस की अनिता सिसोदिया को 178 मतों से पराजित किया। संतोष दर्जी को 517 मत मिले जबकि अनिता सिसोदिया को 339 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 6 रही।

वार्ड संख्या 48 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी चन्दा डामोर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की फुलवंती को 256 मतों से पराजित किया। चन्दा डामोर को 685 मत मिले जबकि फुलवंती को 429 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 16 रही।

वार्ड संख्या 49 में हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी पूनमचंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के कन्हैयालाल को 251 मतों से पराजित किया। पूनमचंद को 611 मत मिले जबकि कन्हैयालाल को 360 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भूपेन्द्र को 270 मत प्राप्त हुए और एक अन्य निर्दलीय नटवरलाल को 13 मत प्राप्त हुए । इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 10 रही।

वार्ड संख्या 50 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मेन्द्र तेेली ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नईमुद्दीन को 455 मतों से पराजित किया। धर्मेन्द्र तेली को 683 मत मिले जबकि नईमुद्दीन को 228 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी विवेक वैष्णव को 46 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 6 रही।

वार्ड संख्या 51 में हुए चतुष्कोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी जायदा खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की फातिमा शेख को 178 मतों से पराजित किया। जायदा खातून को 470 मत मिले जबकि फातिमा शेख को 292 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी साहिस्ता बी को 215 मत प्राप्त हुए और एक अन्य निर्दलीय तस्मीन सुल्ताना को 28 मत प्राप्त हुए । इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 7 रही।

वार्ड संख्या 52 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी हुसैन टाटीवाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी इण्डिन नेशनल कांग्रेस के खुजेमा को 29 मतों से पराजित किया। हुसैन टाटीवाला को 428 मत मिले जबकि खुजेमा को 399 मत प्राप्त हुए। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अब्बास अली को 67 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 3 रही।

वार्ड संख्या 53 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी राकेश जैन सेठिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के नुरूद्दीन तलवाड़ावाला को 146 मतों से पराजित किया। राकेश जैन सेठिया को 357 मत मिले जबकि नुरूद्दीन तलवाड़ावाला को 211 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी बुरहानुद्दीन रतलामी को 203 मत प्राप्त हुआ। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 6 रही।

वार्ड संख्या 54 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल की प्रत्याशी फोतेमा रतलामवाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की फजिला को 160 मतों से पराजित किया। फोतेमा रतलामवाला को 357 मत मिले जबकि फजिला को 197 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी आरेफा को 30 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 2 रही।

वार्ड संख्या 55 में इण्डियन नेशनल के प्रत्याशी नटवरलाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के मो. शोकिन को 358 मतों से पराजित किया। नटवरलाल को 472 मत मिले जबकि मो. शोकिन को 114 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 3 रही।

वार्ड संख्या 56 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी महजवीन उर्फ महजबीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की शमीम बानो को 648 मतों से पराजित किया। महजवीन उर्फ महजबीन को 716 मत मिले जबकि शमीम बानो को 68 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 2 रही।

वार्ड संख्या 57 में इण्डियन नेशनल कंाग्रेेस प्रत्याशी हेतल गरासिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की सपना निनामा को 212 मतों से पराजित किया। हेतल गरासिया को 442 मत मिले जबकि सपना निनामा को 230 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 5 रही।

वार्ड संख्या 58 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी कमरून नीसा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी की सईदा बी को 295 मतों से पराजित किया। कमरून नीसा को 783 मत मिले जबकि सईदा बी को 488 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी बीबी नूर को 76 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में नोटा मतों की संख्या 11 रही।

वार्ड संख्या 59 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी सुल्ताना ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पाटी की ताहेरून्नीसा को 298 मतों से पराजित किया। सुल्ताना को 456 मत मिले जबकि ताहेेरून्नीसा को 158 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 4 रही।

वार्ड संख्या 60 में इण्डियन नेशनल कांग्र्रेस प्रत्याशी स्नेहल जॉन ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के गोविन्द मईड़ा को 382 मतों से पराजित किया। स्नेहल जॉन को 736 मत मिले जबकि गोविन्द मईड़ा को 354 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा मतों की संख्या 12 रही।

शेयर करे

More news

Search
×