Home News Business

300 साल में पहली बार आज सांकेतिक पालकी यात्रा

Banswara
300 साल में पहली बार आज सांकेतिक पालकी यात्रा
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा. वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पर बेणेश्वर मुख्य मेला शनिवार को भरेगा। इसमें बड़ी संख्या में माव भक्त सम्मिलित होंगे। शनिवार सुबह माव भक्त साबला हरि मंदिर से भगवान निष्कलंक एवं बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज की पालकी को ढोल नगाड़े के साथ लेकर बेणेश्वर धाम पहंुचेंगे। यहां भगवान एवं महंत काे शाही स्नान करवाया जाएगा। इसके बाद महंत धाम पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा करेंगे। वहीं माव भक्त भगवान एवं महंत के दर्शन लाभ के साथ आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। लेकिन इस वर्ष कोविड 19 के कारण पालकी यात्रा एवं शाही स्नान सरकार एवं जिला प्रशासन की गाइडलाइन की पालना करते हुए सांकेतिक रूप से सभी धार्मिक क्रियाएं क्रियान्विति की जाएगी।

वागड़ में धर्म-अाध्यात्म का बड़ा केंद्र: करीब 300 साल से पूर्णिमा पर मुख्य मेले भरता है। सालाें तक मेला सादगी धर्म अाैर अाध्यात्म काे ही समर्पित रहा। पूजा-अर्चना अाैर ध्यान-साधना के साथ तर्पण-अर्पण के पुण्य कर्म से अपनाें पूर्वजाें की माेक्ष कामना काे मेला समर्पित था। समय के साथ मेले के स्वरूप बदला अाैर मेला धर्म अाध्यात्म का बड़ा केंद्र बन गया। अब तक मेले से महीनाें पहले तैयारियां शुरू हाे जाती थी। कोरोना के चलते इस बार मेले में श्रद्धालु कम संख्या में पहुंच रहे हैं।


FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×