Home News Business

तीरंदाजी के पहले दिन के रिजल्ट

तीरंदाजी के पहले दिन के रिजल्ट
@HelloBanswara - -
तीरंदाजी के पहले दिन के रिजल्ट (Result of the first day of archery )
Banswara  September 19, 2015 राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शहर के नूतन स्कूल मैदान में शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले चरण में 17 और 19 वर्षीय 70 मीटर फीटा राउंड की सभी स्पर्धाएं शाम तक पूरी कर ली गई है। जिसमें दोनों वर्गों में शीर्ष तिन खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं, छात्रा वर्ग के 19 वर्षीय स्पर्धा में नियमानुसार कोई भी लक्ष्य पर निशाना साध नहीं पाई।

प्रतियोगिता प्रभारी अनिल शर्मा ने अनुसार कि रविवार सुबह 7 बजे ही प्रतियोगिता का अगला चरण 60 मीटर की प्रतियोगिताएं दोनों वर्गों की प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसमें भी शीर्ष स्कोरर को नेशनल गेम्स के लिए चयन किया जायेगा.

70 मीटर फीटा राउंड में बीकानेर की टीम के सदस्य जगदीश चौधरी जीते और उन्होंने 360 में से 300 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉपर बन गए। जगदीश चौधरी पूर्व में भी इस प्रकार का कारनामा कर चुके है वे दो बार राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं।

विजेता 
19  वर्षीय छात्र प्रतियोगिता 
1. जगदीश चौधरी - बीकानेर - 300 अंक 
2. हेमेंद्र साहू - श्रीगंगानगर - 284 अंक 
3. कुलदीप - श्रीगंगानगर - 282 अंक 


17 वर्षीय छात्र प्रतियोगिता 
1.भानुप्रताप - बीकानेर - 260 अंक 
2. कमलेश मीणा - प्रतापगढ़ - 259 अंक 
3. राहुल कुमार - उदयपुर - 249 अंक 

17 वर्षीय छात्रा वर्ग 
1.पल्लवी - जयपुर - 256 अंक 
2. कृति स्वामी - जोधपुर - 121 अंक 

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×