Home News Business

बहू से जबरन अवैध संबंध बनाता ससुर: पति ने भी पत्नी को गलत बताया, महिला ने कराया मामला दर्ज

Banswara
बहू से जबरन अवैध संबंध बनाता ससुर: पति ने भी पत्नी को गलत बताया, महिला ने कराया मामला दर्ज
@HelloBanswara - Banswara -

बेटे की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए ससुर अक्सर बहू के साथ जबरन रिलेशन बनाने का मामला सामने आया है। शादी के बाद बेटा कर्ज उतारने के लिए अहमदाबाद मजदूरी करने गया था। पीछे से बहू ससुराल में रहती थी। ससुर तंगी में भी बहू को पीहर तक भेजने के लिए चार पहिया गाड़ी किराए पर कराता था।

युवती ने जब उसके ससुर की हरकत के बारे में पति को बताया तो उसने गंभीरता से लेने के बजाए उल्टा पत्नी को भला बुरा कहा। बाद में कर्ज उतारने के लिए ससुराल से एक लाख रुपए लाने को कहा। मामला बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाने का है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 10 महीने पहले उसकी शादी सल्लोपाट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के 5 महीने तक वह पति के साथ रही। इसके बाद शादी में हुए कर्ज को उतारने के लिए पति अहमदाबाद में मजदूरी करने चला गया। पीछे से वह ससुराल में सास, ससुर और देवर के साथ रहती थी। इस बीच जब भी ससुर अकेला देखता बहू के साथ संबंध बनाने के तरीके ढूंढता। वह कभी समस्याओं के बारे में तो कभी सामान की कमी को पूरा करने के बहाने उस पर दबाव बनाता।

पीड़िता का आरोप है कि वह ससुर के झांसे में नहीं आई। अब उसने उसे बदचलन बताते हुए बदनामी शुरू कर दी है। फिलहाल वह ससुर के डर से पीहर आ गई है। मामले की जांच SHO देवीलाल खुद कर रहे हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×