Home News Business

मौसम में आए बदलाव से दिन का तापमान तीन डिग्री गिरा

Banswara
मौसम में आए बदलाव से दिन का तापमान तीन डिग्री गिरा
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा| पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को मौसम शुष्क रहा और तेज धूप का असर बना रहा। जिससे वातावरण में आद्रता कम होकर 16 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। इस दौरान हवा की दिशा पश्चिम से दक्षिण-पश्चिम की ओर 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की दर से बनी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी तापमान में एक से तीन डिग्री की कमी आएगी, जिससे दिन में और रात में गर्मी के असर से कुछ राहत मिलेगी। आगामी तीन दिनों तक हीटवेव के असर में भी कमी आएगी। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा वैसे ही गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगेगा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×