Home News Business

शहर में गंदे पानी की सप्लाई, जलदाय विभाग नहीं दे रहा ध्यान, लोगों ने जताया आक्रोश

Banswara
शहर में गंदे पानी की सप्लाई, जलदाय विभाग नहीं दे रहा ध्यान, लोगों ने जताया आक्रोश
@HelloBanswara - Banswara -

शहर में अभी भी लोगों के घरों में गंदा और पीला पानी सप्लाई हो हो रहा है। जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी भावसारवाड़ा, नाई मोहल्ला, यादव मोहल्ले सहित इलाके में गंदा पानी सप्लाई हुआ है। स्थानीय निवासी सरोज अचार्य ने बताया कि लगातार गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, एक दिन घर में पानी रखकर उसको साफ करना पड़ता है।


सरोज ने बताया कि पानी के लिए दूसरी जगह से पानी लाना पड़ रहा है, कई बार शिकायत करते हैं, तो कुछ दिन ठीक आता है। वहीं हर्षत जोशी ने बताया कि पानी की सबसे बड़ी समस्या है। ना प्रेशर से आता है और ना ही साफ पानी सप्लाई हो रहा है।


विभाग के साफ पानी के किए जा रहे दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं, हर दिन अलग अलग कॉलोनियों से लगातार शिकायत आ रही है। वहीं जेईएन प्रहलाद सिंह ने बताया कि शिकायत आई नहीं हैं, अगर कहीं ऐसा है तो पानी की जांच करवा लेंगे।


जेईएन प्रहलाद सिंह ने बताया कि शिकायत आई नहीं हैं, अगर कहीं ऐसा है तो पानी की जांच करवा लेंगे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×