Home News Business

52 दिन में 403 मामले और 7 मौते थी और पिछले 11 दिनों में 1500 मामले और 60 मौते

National
52 दिन में 403 मामले और 7 मौते थी और पिछले 11 दिनों में 1500 मामले और 60 मौते
@HelloBanswara - National -

बुधवार को 13 लोगों की जान गई   

कोरोनावायरस की वजह से देश में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी और पद्मश्री ज्ञानी निर्मल सिंह का गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। इनकी उम्र 62 साल थी। यह जानकारी पंजाब आपदा प्रबंधन कोविड-19 के विशेष प्रमुख सचिव बीएस सिद्धू ने दी। सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। उधर, मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को एक और मौत हुई। यहां 65 साल की महिला ने दम तोड़ दिया। इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है। इंदौर में चार और उज्जैन में दो और खरगोन में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।

उधर, राजस्थान के अलवर के रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग की भी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी तरह, गुजरात के वडोदरा में 52 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मिली थी। वह 19 मार्च को श्रीलंका से भारत लौटा था। एक अन्य मामला हरियाणा के अम्बाला से आया है। यहां 67 साल के बुजुर्ग ने आज सुबह चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में आखिरी सांस ली। वे भी पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। इस तरह देश में संक्रमण से अब तक 67 लोगों की जान जा चुकी है।

 

किस राज्य में कब हुई संक्रमण से मौत

तारीखमौतेंराज्यउम्र
11 मार्चपहली मौतकर्नाटक76 साल
13 मार्चदूसरी मौतदिल्ली68 साल (महिला)
17 मार्चतीसरी मौतमहाराष्ट्र63 साल (महिला)
18 मार्चचौथी मौतपंजाब70 साल
21 मार्च5वीं मौतमहाराष्ट्र63 साल
21 मार्च6वीं मौतबिहार38 साल
22 मार्च7वीं मौतगुजरात67 साल
23 मार्च8वीं मौतबंगाल57 साल
23 मार्च9वीं मौतहिमाचल68 साल
24 मार्च10वीं मौतमहाराष्ट्र65 साल
25 मार्च11वीं मौततमिलनाडु54 साल
25 मार्च12वीं मौतमध्यप्रदेश65 साल (महिला)
25 मार्च13वीं मौतगुजरात85 साल (महिला)
26 मार्च14वीं मौतकश्मीर65 साल 
26 मार्च15वीं मौतमहाराष्ट्र65 साल
26 मार्च16वीं मौतकर्नाटक75 साल (महिला)
26 मार्च17वीं मौतराजस्थान73 साल
26 मार्च18वीं मौतगुजरात70 साल
26 मार्च19वीं मौतराजस्थान60 साल
26 मार्च20वीं मौतमध्यप्रदेश65 साल
27 मार्च21वीं मौतकर्नाटक65 साल
27 मार्च22वीं मौतमहाराष्ट्र65 साल (महिला)
28 मार्च23वीं मौतकेरल69 साल
28 मार्च24वीं मौतगुजरात46 साल
28 मार्च25वीं मौतमहाराष्ट्र85 साल
28 मार्च26वीं मौततेलंगाना75 साल
29 मार्च27वीं मौतजम्मू-कश्मीर62 साल
29 मार्च28वीं मौतगुजरात45 साल
29 मार्च29वीं मौतमहाराष्ट्र40 साल (महिला)
29 मार्च30वीं मौतमहाराष्ट्र45 साल
29 मार्च31वीं मौतपंजाब62 साल
30 मार्च32वीं मौतबंगाल54 साल (महिला)
30 मार्च33वीं मौतगुजरात45 साल (महिला)
30 मार्च34वीं मौतमहाराष्ट्र52 साल
30 मार्च35वीं मौतमध्यप्रदेश41 साल
30 मार्च36वीं मौतमहाराष्ट्र80 साल
30 मार्च37वीं मौतपंजाब55 साल (महिला)
30 मार्च38-42वीं मौततेलंगाना-
31 मार्च43वीं मौतमध्यप्रदेश49 साल (महिला)
31 मार्च44वीं मौतकेरल68 साल
31 मार्च45वीं मौतचंडीगढ़65 साल
31 मार्च46वीं मौतपश्चिम बंगाल48 साल (महिला)
31 मार्च47वीं मौतमहाराष्ट्र50 साल
31 मार्च48वीं मौतमहाराष्ट्र75 साल
31 मार्च49वीं मौतमध्यप्रदेश
1 अप्रैल50वीं मौतमध्यप्रदेश65 साल
1 अप्रैल51वीं मौतउत्तरप्रदेश25 साल
1 अप्रैल52वीं मौतउत्तरप्रदेश72 साल
1 अप्रैल53- 56वीं मौतमहाराष्ट्र56 साल
1 अप्रैल57 से 59वीं मौततेलंगाना 
1 अप्रैल60-62वीं मौतपश्चिम बंगाल-
2 अप्रैल63वीं मौतपंजाब 62 साल
2 अप्रैल64वीं मौतहरियाणा67 साल
2 अप्रैल65वीं मौतराजस्थान 85 साल
2 अप्रैल66वीं मौतगुजरात52 साल
2 अप्रैल67वीं मौतमध्यप्रदेश65 साल (महिला)


 

10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका2,15,0715,1098,878
इटली1,10,57413,15516,847
स्पेन1,04,1189,38722,647
चीन81,554    3,31276,238
जर्मनी77,98193118,700
फ्रांस56,9894,032 10,935
ईरान47,5933,03615,473
ब्रिटेन29,4742,352179
स्विट्जरलैंड17,7684882,967
बेल्जियम13,9648282,132
2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×