Home News Business

नए पश्चिमी विक्षोभ से छाए बादलों ने बढ़ाई उमस, तापमान 37 डिग्री पहुंचा

Banswara
नए पश्चिमी विक्षोभ से छाए बादलों ने बढ़ाई उमस, तापमान 37 डिग्री पहुंचा
@HelloBanswara - Banswara -

पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार शाम अचानक मौसम में बदलाव नजर आया। जहां दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहा, वहीं शाम होते ही आसमान पर बादल छाए हुए नजर, जिससे गर्मी के असर से कुछ राहत मिली। मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति पश्चिम से दक्षिणी-पश्चिम दिशा की ओर 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की दर से बने रहने से दोपहर में गर्मी का असर अधिक बना रहा।

वहीं वातावरण में आर्द्रता 27 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र,जयपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिका डॉ.हिमांशु शर्मा ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने को है, जिससे आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने से एक बार फिर से गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×