Home News Business

रेस्टोरेंट में खाना बनाने वाले बुजुर्ग का शव पेट्राेल पंप के पास मिला

Banswara
रेस्टोरेंट में खाना बनाने वाले बुजुर्ग का शव पेट्राेल पंप के पास मिला
@HelloBanswara - Banswara -

शहर के घाटोल मार्ग स्थित प्रगति पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह शहर के रहने वाले 60 वर्षीय सुनील सोनी का शव मिला। शव के पास सेल्फाॅज पड़ी हुई थी अाैर उल्टी की हुई थी। जिससे की खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। मृतक सुनील साेनी प्रताप सर्किल के नजदीक एक नाॅनवेज के रेस्टाेरेंट पर बीते एक साल से कुक काम करता था। हालांकि फिलहाल बीते कुछ दिनाें से लाॅकडाउन से काम बंद था। 

रेस्टाेरेंट संचालक ने पुलिस काे दी रिपाेर्ट में बताया कि सुनील शराब पीता था अाैर लाॅकडाउन के बाद से वह घूमता रहता था। कोतवाल भैयालाल आंजना ने बताया कि राहगीर से थाने में सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप के पास काेई शव पड़ा है। वे दल के साथ माैके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त सुनील साेनी के रूप में हुई है। सुनील के काेई परिजन नहीं हाेना बताया जा रहा है। रेस्टाेरेंट संचालक सुनील प्रजापत की रिपाेर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम करवाया है। रिपाेर्ट अाने के बाद अागे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे

More news

Search
×