Home News Business

तीरंदाजी: राज्य में अव्वल, अब राष्ट्रीय स्पर्धा की तैयारी कर रही झीकली गांव की गौरी

Banswara
तीरंदाजी: राज्य में अव्वल, अब राष्ट्रीय स्पर्धा की तैयारी कर रही झीकली गांव की गौरी
@HelloBanswara - Banswara -

कुशलगढ़ क्षेत्र के झीकली गांव की रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली बालिका गौरी दोसी पुत्री मुकेश दोसी महाराष्ट्र में तीरंदाजी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम आकर राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रही है। छात्रा गौरी के पिता मुकेश दोसी ने बताया कि गौरी महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही है जहां विंध्या माता हाई स्कूल में कक्षा 7वीं की छात्रा है। गौरी जिला स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन होने पर राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में गौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फिलहाल गौरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। गौरी को विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रथम आएगी।
 

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×