Home News Business

जिले के सभी पेट्रोल पंप 23 अक्टूबर सुबह 6 बजे से बंद रहेंगे

Banswara
जिले के सभी पेट्रोल पंप 23 अक्टूबर सुबह 6 बजे से बंद रहेंगे
@HelloBanswara - Banswara -

प्रदेश सहित जिलेभर में 23 अक्टूबर काे सभी पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल 24 घंटे के लिए 23 काे सुबह 6 बजे से शुरू हाेगी। इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप डीलर से एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कलाल ने बताया कि प्रदेश में राजस्थान सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर अधिक वेट वसूला जा रहा है। इससे हो रहे नुकसान के विरोध में राजस्थान के समस्त पेट्रोल पंप के डीलर अपने-अपने व्यवसाय को 23 अक्टूबर को सुबह 6:00 से 24 अक्टूबर सुबह 6:00 बजे तक 24 घंटे के लिए बंद रखेंगे। जिसमें पेट्रोल और डीजल की बिक्री पूर्णतया बंद रहेगी। यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन है। जिसमें अति आवश्यक सेवा एंबुलेंस, पुलिस विभाग एवं सरकार के अति महत्वपूर्ण विभाग के अलावा किसी को डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। हरीश कलाल ने बताया कि यदि सरकार एसोसिएशन की मांगों मानकर राहत नहीं देती है तो आगे भी अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। क्योंकि सरकार द्वारा ज्यादा वेट वसूला जा रहा है, जबकि पड़ाेसी राज्यों में वेट कम है। इसी वजह से प्रदेश के पेट्रोल पंप मालिकों काे नुकसान हाे रहा है।

शेयर करे

More news

Search
×