Home News Business

अज्ञात लोगों ने सड़क पर जमकर पथराव किया, करीब 12 गाडियों के शिशे फूटे

अज्ञात लोगों ने सड़क पर जमकर पथराव किया, करीब 12 गाडियों के शिशे फूटे
@HelloBanswara - -

Banswara April 21, 2018 .बांसवाडा - उदयपुर मार्ग पर बडलिया टोल प्लाजा व मोरडी मिल के बिच रात 12 बजे अज्ञात लोगो ने सडक पर जमकर पथराव किया। इस घटना में करीब 12 गाडियों के शिशे फुट गए। जिससे सभी वाहन में बेठे लोग सक्ते में आ गए और सभी सहमे हुए बडलिया टोल पर खडे हो गए। टोल प्लाजा पर करीब 20 वाहन खडे रहे और सभी पर वाहन पर पथराव हुआ था जिसमें कही वाहनों के काच तक टुट गए। जैसे ही सदर पुलिस को इसकी जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुची और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने जहा पथराव हुआ वहा भी गए पर पथराव करने वाले अज्ञात लोगो का पता नही चल पाया। पुलिस इस पुरे मामले को गंभीरता से ले रही है और पथराव करने वाले लोगो की तलाश में जुटी हुई है।

शेयर करे

More news

Search
×