Home News Business

"तू ही विघ्नहर्ता मोरया" 28 अगस्त को रिलीज

"तू ही विघ्नहर्ता मोरया" 28 अगस्त को रिलीज
@HelloBanswara - -

Banswara August 26, 2019 - बोलीवुड व महाराष्ट्र के संगीत के टच व वागड़ के कल्चर की भव्यता को समाहित करते हुवे विडियो व ऑडियो सांग  "तू ही  विघ्नहर्ता मोरया" 28 अगस्त को रिलीज होगा |

त्योहारों की सीजन शुरू होते ही सबसे पहले किसी महापर्व की शुरुआत होती है तो दस दिवसीय गणेश महोत्सव का माहोल पुरे देश के साथ अपने वागड़ में भी बड़े चरम स्तर पर होता है, व अपने बांसवाडा  शहर का गणेश उत्सव व विसर्जन पुरे राजस्थान का सबसे बड़ा व भव्य मनाया  जाता है | शहर के युवा निशांत सोनी वीर शिवाजी को अपना प्रेरणा  स्त्रोत मानते है जिन्होंने महाराष्ट्र के साथ गणेश उत्सव को और बढ़ावा  दिया  युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया | निशांत ने महाराष्ट्र में इस दस दिनों  के उत्सव की धूम को देखा व महसूस किया जिसके बाद बोलीवुड व महाराष्ट्र के संगीत के टच व वागड़ के कल्चर की भव्यता को समाहित करते हुवे विडियो व ऑडियो सांग  "तू ही  विघ्नहर्ता मोरया" नाम से बनाया इस सांग के लिलिक्स, प्रोडुसर व डायरेक्टर खुद निशांत  है |  दो दिन बाद 28 अगस्त को https://www.youtube.com/channel/UCR4FrRwOCFPbfLWh47WklFw पर  यह सांग रिलीज किया जाएगा |

इस सोंग के म्यूजिक गणेश शेलावत, सिंगर हेमांग जोशी, कोरियोग्राफर  व आर्टिस्ट राहुल चानीवाल, सिनेमेट्रोग्राफी जामिल पठान, अंकित चानिवाल, प्रशांत शर्मा,कोशिक जैन, प्रसून कंसारा, रवीना प्रजापत, दिव्या अग्रवाल, हिना जैन, धनराज राजोरा, रवि जैन, कमल डागर नासिक ढोल पार्टी,  पोस्ट प्रोड्क्शन हरिप्रेम फिल्म का है | 

इस सांग को विजय इंडस्ट्री दाहोद रोड पर शूट किया गया है | स्स्से पहले भी निशान सोनी कई तरह के विडियो व् शोर्ट फिल्म को बना चुके है, इनके आने वाले प्रोजेक्ट काफी बड़े है जो जल्द ही प्लोर पर आयेंगे | 

शेयर करे

More news

Search
×