Home News Business

चचेरे भाई के साथ जा रही बहन काे मिनी बस ने कुचला, माैत

चचेरे भाई के साथ जा रही बहन काे मिनी बस ने कुचला, माैत
@HelloBanswara - -

क्षेत्र के दामासाथ गांव में रविवार को बाइक और मिनी बस भिड़ंत में युवती की मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका चित्तौड़ा माफी निवासी इतरी 20 पुत्री कलसिंह अपने बुआ के लड़के मस्काबड़ा निवासी दुबला पुत्र बदिया के साथ बाइक पर जा रही थी। तभी सामने कुशलगढ़ से तेज रफ्तार की मिनी बस के साथ बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे इतरी और दुबला दोनों नीचे गिर गए। इतरी पर बस का टायर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुबला गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा होने लगी। घायल और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। सूचना मिलने पर डूंगरा चौकी से हैड कांस्टेबल लोकेंद्रसिंह झाला भी पहुंचे। लोगों के पहुंचने से पहले मिनी बस चालक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने शव हटाने की कोशिश की तो परिजन और रिश्तेदार हड़ गए। लोगों के धीरे-धीरे बढ़ते आक्रोश के कारण हैड कांस्टेबल ने थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया को घटना की जानकारी दी और माहौल बिगड़ने के बारे बताया। थाने से भी जाब्ता पहुंचा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जिस पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य थानों से जाब्ता बुलाया गया। जिसके बाद परिजनों से समझाइश की। वो लोग मौताणे की मांग और चालक की गिरफ्तारी पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक चली समझाइश के बाद शव उठाया गया। बाद में मृतक के भाई राजू पुत्र कलसिंह ने इस हादसे की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी। पुलिस ने शव का एमजी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा। 

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×