Home News Business

बांसवाड़ा में दिव्यांग और वरिष्ठजनों को रास आ रही स्काउट—गाईड की सेवा

बांसवाड़ा में दिव्यांग और वरिष्ठजनों को रास आ रही स्काउट—गाईड की सेवा
@HelloBanswara - -

बांसवाड़ा/ विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत मतदान दिवस पर दिव्यांगों और वृद्धजनों के सहयोग के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए स्काउट-गाईड की सेवाएं दिव्यांग व वरिष्ठजनों को बेहद रास आ रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) भगवती प्रसाद ने बताया कि जिले के जिले के समस्त 1377 मतदान केन्द्रों पर 5 हजार 508 स्काउट-गाइड्स को नियुक्त किया गया है और वे यहां आने वाले दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को केन्द्र तक पहुंचने और वहां से वापस जाने में सहयोग कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के सुगम मतदान के ध्येय को लेकर वृद्ध एवं निःशक्त मतदाताओं को सुविधाजनक वातावरण देने में स्काउट-गाइड वॉलिन्टियर्स  अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं और ये वॉलिन्टियर्स  व्यवस्था, कतार बनवाने, पोलिंग पार्टी का सहयोग करने एवं हेल्प डेस्क द्वारा मतदान में मदद कर रहे हैं। 

 

 

दिव्यांगों को मिल रही व्हील चेयर की सुविधा : 

इसी प्रकार जिले के 222 मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है।  जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिले में सभी प्रकार के कुल 16 हजार 206 दिव्यांग मतदाता हैं। जिले में 10 या दस से अधिक दिव्यांग मतदाता वाले कुल 222 बूथ हैं। इसमें सर्वाधिक कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 65, गढ़ी में 54, घाटोल में 46, बागीदौरा में 38 तथा बांसवाड़ा में 19 बूथ हैं। ऐसे प्रत्येक बूथ पर एक-एक व्हील चेयर की व्यवस्था की जा गई है। 

 

 

 

 



 

दूसरी तरफ वरिष्ठ व वृद्धजनों को भी मतदान केन्द्र तक पहुंचाने में ये स्काउट—गाईड बड़ी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। इन वॉलियंटर्स की मदद से अब तक हजारों की संख्या में वरिष्ठ व वृद्धजन मतदान कर चुके हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा प​हली बार की गई इस प्रकार की संवेदनशील सेवाओं के लिए दिव्यांग, वृद्ध व वरिष्ठजन राहत महसूस कर रहे हैं और सेवा कार्य में लगे हुए वॉलियंटर्स को दुआएं दे रहे हैं। 

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×