Home News Business

विद्यालय के ऑटो को टक्कर मारी, 3 बच्चे गंभीर घायल

विद्यालय के ऑटो को टक्कर मारी, 3 बच्चे गंभीर घायल
@HelloBanswara - -

Banswara April 24, 2018 बांसवाडा शहर के उदयपुर-डूंगरपुर लिंक रोड पर बने पुल पर बडा हादसा हो गया। जहा पर एक तेज रफ़्तार से आ रही कार ने केंद्रीय विद्यालय के दो ऑटो को टक्कर मार दी। जिस समय टक्कर हुई उस समय ऑटो में बच्चे मौजूद थे। करीब 15 बच्चे ऑटो में थे जिसमे से 3 बच्चों को गंभीर चोंटे आई है जिन्हें  एमजी चिकित्सालय पहुचाया गया और बाकि बच्चों का उपचार केंद्रीय विद्यालय में किया गया।

वही कार सवार ने यहा पर टक्कर मार कर आगे एक राहगीर को टक्कर मारी जिससे वो भी घायल हो गया।

इन हादसें के बाद कार सवार वहा से फरार हो गया। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो कोतवाली थाने केे एएसआई गजेन्द्र सिंह मोके पर पहुचे और घटना की जानकारी ली।

वही कार सवार की तलाश में जुट गई।

शेयर करे

More news

Search
×