Home News Business

शहीद दिवस 21 अक्टूबर 2017 को पुलिस लाईन बांसवाड़ा में श्रंद्धाजंली कार्यक्रम

शहीद दिवस 21 अक्टूबर 2017 को पुलिस लाईन बांसवाड़ा में श्रंद्धाजंली कार्यक्रम
@HelloBanswara - -

पुलिस शहीद दिवस 21 अक्टूबर, 2018 को पुलिस लाईन बांसवाड़ा में मनाया जायेगा:- 

Banswara October 20, 2018 प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी दिनांक 21.10.2018  को पुलिस लाईन बांसवाड़ा में प्रातः08.00 बजे पुलिस शहीद दिवस आयोजित किया जायेगा । पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01.09.2017 से  31.08.2018 तक पूरे भारत वर्ष में शहीद हुये राज्य पुलिस बल, अद्र्व सैनिक बल के जवानों के नाम का पठन किया जायेगा तथा शहीद स्मारक पर उन्हे पुष्पचक्र/पुष्पाजंली अर्पित की जायेगी । 

वर्ष 2017-2018 की अवधि में भारत वर्ष में राज्य एवं अद्र्वसैनीक पुलिस बलों के विभिन्न अंगों के कुल 414 पुलिसकर्मी/अधिकारी राष्ट्र की आन्तरिक सुरक्षा के दौरान कर्तव्यनिर्वहन करते हुए शहीद हुए है। 

आज से 59 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाक क्षेत्र में चीन सीमा पर राष्ट्र रक्षा में पुलिस की टुकडी शहीद हुई थी तब से प्रतिवर्ष राष्ट्र के आन्तरिक सुरक्षा में उद्दत होते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले पुलिस शहीदों को 21 अक्टूबर को श्रंद्धाजंली अर्पित करते है।

शेयर करे

More news

Search
×