Home News Business

बहन को मारने में उसके पती पर शक, सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत

बहन को मारने में उसके पती पर शक, सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत
@HelloBanswara - -

Banswara April 24, 2018 - कलिंजरा थाना इलाके के छींच-बोड़ीगामा मुख्य मार्ग पर रविवार आधी रात लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुई दुर्घटना में एक विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद मामले में मृतका के भाई ने हत्या का अंदेशा व्यक्त करते हुए अपने जीजा एवं एक अन्य के खिलाफ एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही परिजनों के आने तक शव का पीएम नहीं करने दिया। इसके चलते अब 24 घंटे तक शव महात्माग गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में ही रखा रहा।

कलिंजरा थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि रविवार की रात करीब बारह बजे छींच-बोड़ीगामा मार्ग पर मोटरसाइकिल गिरने से एक विवाहिता अनीता की मौत हो गई। इसमें उसके साथ उसका पति छींच निवासी कोदर पुत्र नाथजी पटेल भी घायल हो गया। इस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका पंचनामा बनाया। साथ ही शव को मोर्चरी में रखवाने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार को मृतका के भाई मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर निवासी आशीष पुत्र मदन लाल यादव से पीएम के लिए कहा तो उसने अन्य परिजनों के आने के बाद पीएम के लिए कहा। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजन आने के बाद ही अब पीएम होगा।

इधर, दूसरी ओर मृतका के भाई आशीष ने अनीता के पति कोदर सहित दो जने के खिलाफ हत्या का अंदेशा व्यक्त करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि बच्चे होने के बाद से अनीता के ससुराल वाले उसे परेशान करते आ रहे हैं। कई बार उसे घर से भी निकाला गया। इस तरह हत्या का अंदेशा व्यक्त कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करे

More news

Search
×