Home News Business

रामजन्मोत्सव पर सामाजिक समरसता भोज, एक मंच - एक पंक्ति - एक पंगत

रामजन्मोत्सव पर सामाजिक समरसता भोज,  एक मंच - एक पंक्ति - एक पंगत
@HelloBanswara - -

Banswara April 15, 2019 - सर्वसनातन जागरण मंच द्वारा आयोजित रामनवमी के अवसर पर एक सामाजिक समरसता भोज रखा गया जिसमें सभी समाजो के लोगो ने एक पंगत में बैठकर एक साथ प्रसाद ग्रहण किया।
 

पृथ्वी क्लब में आयोजित इस महाप्रसाद में हजारों लोगों ने सम्मिलित होकर समाज को एक सूत्र में पिरोया।  साधु संतों, बच्चो, महिलाओं और पुरुषों ने श्रद्धा के साथ एक मंच - एक पंक्ति - एक पंगत में बैठ कर आयोजन में हिस्सा लिया।
भजनों की सरिता, गरबा नृत्य और बच्चो की अठखेलियों ने इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। भगवान श्री राम की आरती के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया। सर्वसनातन जागरण मंच ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×