Home News Business

महाकाल की शाही सवारी, महाकाल ने करवाई दर्शन के लिए सालभर प्रतीक्षा - 2019

महाकाल की शाही सवारी, महाकाल ने करवाई  दर्शन के लिए सालभर प्रतीक्षा - 2019
@HelloBanswara - -

Banswara August 20, 2019 - श्रावण के इस सोमवार ने शरवासियों को सालभर इंतजार करवाया, कल का यह दिन महांकाल यात्रा की शाही सवारी के नाम रहा | 
 

हिन्द रक्षक द्वारा पिछले 9 सालों से चली आरही इस यात्रा में खूब ढोल नगाडों व डीजे की धुन पर भगवान महाकाल की अगवानी की गई, जिसमे हैरतअंगेज करतब दिखाते हुवे बाजना के अखाड़े ने अपने करतब व मलखम से सबका मनमोह लिया | दोपहर 2 बजे शनी महाकाल नई आबादी से निकली इस शाही सवारी नई आबादी चौराहा कलेक्ट्री चौराहा पर त्र्यंबकेशवर महादेव मन्दिर समिति द्वारा धुप की आरती की गई, जवाहर पुल गाँधी मूर्ति चन्द्रपोल दरवाजा पिपली चौक पैलेस रोड नर्सिंग मंदिर महालक्ष्मी चौक आजाद चौक डेगली माता सब्जीमंडी पाला होते हुवे शनी महाकाल मंदिर पर महाआरती के बाद संपन्न हुई | 
 

यात्रा मार्ग पर लोगों ने अल्पाहार व पानी के स्टाल लगाकर यात्रा का स्वागत किया | इस यात्रा में युवाओं की संख्या ज्यादा दिखी साथ ही पिछले कई सालों से ज्यादा लोग इस वर्ष यात्रा में सम्मिलित हुवे साल दर साल इस महाकाल यात्रा का कारवां बढ़ता जा रहा है करीब 5000 से ज्यादा लोगों ने इस यात्रा में सम्मिलित हो अपनी उपस्थिति दी |  
 

सबसे आगे धर्म ध्वजा फिर बाजना का अखाडा, विचित्र वेशभूषा, डीजे साउंड, नासिक ढोल, ताशा मंडली, डमरू मंडली फिर महाकाल की पालकी व संतों के वाहनों का क्रम रहा |  
 

शेयर करे

More news

Search
×