Home News Business

लोकतंत्र के महापर्व में अंतिम आहुति आज, 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान

लोकतंत्र के महापर्व में अंतिम आहुति आज, 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान
@HelloBanswara - -

National May 19, 2019 - देश में चल रहा लोकतंत्र का महापर्व अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 38 दिनों तक चले लोकसभा चुनाव-2019 के लिए रविवार को सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की कुल 59 सीटों पर मतदान होगा। 2014 में इन 59 सीटों में से 40 पर भाजपा और उसके सहयोगियों की जीत हुई थी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। 

आखिरी चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार व मध्य प्रदेश की आठ-आठ, हिमाचल की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की इकलौती सीट पर मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 918 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 10.01 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे। चुनाव आयोग ने सुचारू मतदान के लिए 1.12 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ तैयार किए हैं। 

पिछले छह चरणों में औसतन 66.88 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। लोकसभा की इन सीटों के अलावा गोवा में पणजी विधानसभा सीट और तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

अंतिम चरण में सबसे चर्चित उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार मैदान में हैं। मोदी के अलावा यहां से 25 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। हालांकि मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से माना जा रहा है। 

मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के सातवें चरण में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और महेंद्र नाथ पांडे का भाग्य भी दांव पर है। वहीं, पंजाब में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व हरदीप सिंह पुरी और अभिनेता से नेता बने सनी देयोल की सीटों पर भी लोगों की निगाह रहेगी।

सातवें चरण का दंगल :

10.01 करोड़ लोग करेंगे मताधिकार का प्रयोग 
918 प्रत्याशी आजमा रहे हैं भाग्य 
1.12 लाख कुल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

इन राज्यों में मतदान आज :

राज्य              सीटें 
उप्र                  13 
पंजाब              13 पं. बंगाल          09 
बिहार              08 
मप्र                08 
हिमाचल          04 
झारखंड          03 
चंडीगढ़          01 

पिछले छह चरणों का लेखा-जोखा :

चरण        राज्य      सीटें 
पहला        20         91 
दूसरा        13         97 
तीसरा      14        115 
चौथा         9          71 
पांचवां       7         51 
छठा        7         59

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×