Home News Business

प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी बैंगलुरू में मिले

प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी बैंगलुरू में मिले
@HelloBanswara - -

Pratapgarh May 21, 2018 -  प्रतापगढ़ यहां के नगर परिषद के सभापति कमलेश डोसी आखिरकार कर्नाटक के बैंगलुरू में मिले। गायब होने के चार दिन बाद डोसी बैंगलुरू के एक अस्पताल में मिले। जिन्हें अचेत अवस्था में यहां भर्ती करवाया गया था। होश में आने के बाद उन्होंने अपने घर पर बात की। जिसकी सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ नगर परिषद में खुशी का माहौल है।

क्या है मामला-

- गौरतलब है कि कमलेश डोसी 16 मई को जयपुर और फिर मुंबई जाने का कहकर निकले थे। जहां वे जैन संत के दर्शन करने के लिए निकले थे।
- 16 मई को डोसी जयपुर में विधायक मालवीय के साथ थे। जिन्होंने उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ दिया था। जिसके बाद वे 17 मई को मुंबई पहुंचे।
- इस दौरान उन्होंने कई बार घर पर बात की। इस दौरान डोसी ने रात आठ बजे अपनी पत्नी से आखिरी बार बात की। उन्होंने बताया था कि वे रात को बुरहानपुर के लिए निकलेंगे।
- पुलिस जांच में 17 मई की रात 11 बजे तक उनके फोन की लोकेशन मिली है, लेकिन उसके बाद फोन ट्रेस नहीं हो पाया है।

साइबर सेल की टीम पहुंची मुंबई -

- मामले की जांच के लिए साइबर सेल की टीम मुंबई पहुंची थी। जहां पता चला की वे 17 मई की शाम 7 बजे होटल से चेक आउट कर चले गए थे।
- इस बीच डोसी को बैंगलुरू के अस्पताल में होश आया। उन्होंने होश आते ही सबसे पहले घर पर बात की। अभी तक ये सामने नहीं आया है कि डोसी मुंबई से बैंगलुरू कैसे पहुंचे। जबकि वे मुंबई से बुरहानपुर के लिए निकले थे। उनके पास से उनका कुछ सामान भी गायब मिला है।

लॉटरी से जीतकर बने हैं परिषद के पहले सभापति -

- कमलेश डोसी प्रतापगढ़ नगर पालिका के नगर परिषद बनने के बाद पहले सभापति हैं। वह नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- उनके बड़े पिता शांतिलाल डोसी उर्फ गोपी वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। उनकी मां भी पार्षद रह चुकी हैं।

-source

शेयर करे

More news

Search
×