Home News Business

राजतलाब में सूने मकान से जेवरात व 15 हजार नकद चाेरी

राजतलाब में सूने मकान से जेवरात व 15 हजार नकद चाेरी
@HelloBanswara - -

शहर के राजतालाब चूनाभट्‌टी क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात सहित 15 हजार नकद चाेरी कर लिए। मकान मालिक के अनुसार चोरी के कारण करीब 2 से ढ़ाई लाख का नुकसान हुआ है। चोरी उस समय हुई जब मकान में कोई मौजूद नहीं था। मकान मालिक जाकिर पुत्र मुख्तियार खान अपने परिवार सहित कुशलगढ़ स्थित ससुराल में गए हुए थे। रविवार को सुबह जब मकान में पहुंचने पर ताला टूटा देखा तो वारदात का पता चला। जहां तिजोरी और घर के भीतर पूरा समान बिखरा पड़ा हुआ मिला। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रार्थी ने सुबह कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। जिस तरीके से वारदात की इससे तो यही सामने आ रहा है कि कोई शातिर बदमाश ने पूरे घर की पहले से ही निगरानी कर रात के सुने माहौल में वारदात काे अंजाम दिया। पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अनुसंधान शुरू कर दिया है। वारदात में सोने की 3 अंगुठी, 1 सोने के कान के टॉप्स, 2 नाक के साेने के काटे, 1 सोने की चैन, 13 जोड़ी चांदी की पायजेब और घर में रखी करीब 15 हजार नकदी सहित ढाई लाख का नुकसान हुआ है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदारों और परिचितों का घर पहुंचना शुरू हो गया। कॉलोनी के लोगों ने भी बढ़ती वारदातों पर नाराजगी जताई।  

चोरों ने जाते समय वापस लगा दिया ताला, इसलिए भनक नहीं लगी  
मकान में दो भाई जहीर और जाकिर दोनों साथ रहते हैं। 23 अगस्त को दोपहर 3 बजे जाकीर जहां अपने ससुराल कुशलगढ़ गया था तो जहीर कंधारवाड़ी में पत्नी की तबियत खराब होने के कारण वहां गया हुआ था। चोरों ने रात को वारदात करने के बाद जाते समय वापस गेट पर ताला लगा दिया। इस कारण आसपास के किसी भी पड़ोसी को इसकी भनक नहीं लगी। रविवार सुबह जब वापस लौटे और अंदर जाकर देखने पर पता चला। यह चोरी 23 की रात को हुई या 24 की यह पता नहीं चली है, लेकिन कुछ पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार रात को उन्होंने 12 बजे घर के अंदर लाइट जलती देखी थी।  

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×