Home News Business

कर्मचारियों के बैलेट पेपर से कितने वोट भाजपा को कितने कांग्रेस को

कर्मचारियों के बैलेट पेपर से कितने वोट भाजपा को कितने कांग्रेस को
@HelloBanswara - -

Banswara December 19, 2018 - बांसवाड़ा जिले में विधानसभा चुनाव में और अन्य कार्यों में लगे कर्मचारियों में 1071 कर्मचारियों ने मतदान करने से दूरी बनाई है। चुनाव से पहले निर्वाचन विभाग की ओर से 8432 पोस्टल बैलेट इशू किए गए थे, लेकिन अंतिम दिन तक महज 7361 कर्मचारियों ने ही मतदान किया। 

बांसवाड़ा विधानसभा हकरु को मिले 569, अर्जुन को 516 वोट -

बांसवाड़ा विधानसभा में कुल 1405 कर्मचारियों ने पोस्टल वोट किया। जिसमें 569 कर्मचारियों ने भाजपा प्रत्याशी हकरु मईड़ा को पसंद किया। दूसरे नंबर पर 516 शिक्षकों ने कांग्रेस के अर्जुनसिंह बामनिया और बागी निर्दलीय धनसिंह रावत को 124 वोट ही दिए। हालांकि कर्मचारियों के 188 वोट रिजेक्ट कर दिए गए हैं। 

गढ़ी विधानसभा भाजपा के नए चेहरे पर जताया भरोसा -

गढ़ी विधानसभा की बात करें तो यहां 2245 कर्मचारियों ने मतदान किया है। जिसमें 1024 वोट तो अकेले भाजपा के नए चेहरे कैलाश मीणा के पक्ष में ही गए। कर्मचारियों ने 778 वोट तक ही कांग्रेस की कांता भील को सीमित कर दिया। इसके अलावा इस बार कर्मचारियों के 236 वोट बीटीपी के राजू के पक्ष में भी दिए। वहीं 198 वोट खामियों के कारण रिजेक्ट कर दिए गए। 

बागीदौरा विधानसभा मालवीया पर दिखा कर्मचारियों का भरोसा -

बागीदौरा विधानसभा में 1479 कर्मचारियों के पोस्टल वोट में सबसे ज्यादा 691 वोट मालवीया को मिले हैं। दूसरे नंबर पर खेमराज 497 और तीसरे स्थान पर बीटीपी के कमलकांत रहे। यहां भी 133 वोट खारिज हुए। हालांकि 8 कर्मचारी ऐसे भी रहे जिन्होंने प्रत्याशियों को ही खारिज कर दिया। 

घाटोल विधानसभा नानाला के प्रति रुझान, फिर भी नहीं जीता सके -

घाटोल विधानसभा में चुनावी डयूटी में लगे सरकारी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर कांग्रेस प्रत्याशी नानालाल निनामा के पक्ष में वोट दिए। यहां 588 वोट कांग्रेस के नानालाल निनामा के पक्ष में तो 466 वोट भाजपा के हरेंद्र निनामा के पक्ष में रहे। 88 वोट रिजेक्ट हो गए। घाटोल विधानसभा में 1128 वोट कर्मचारियों के रहे। भाजपा से बागी नवनीतलाल निनामा को महज 15 कर्मचारियों के वोट से ही संतुष्ट करना पड़ा। 5 वोट नोटा में गए। 

कुशलगढ़ विधानसभा कुशलगढ़ में रमीला को मिले सबसे अधिक वोट -

अमूमन जहां निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में कम वोट आते हैं, लेकिन कुशलगढ़ में इसका विपरीत असर देखा गया है। यहां कर्मचारियों के कुल 1047 वोट में 515 वोट रमीला खड़िया के समर्थन में रहे। वहीं पूर्व में संसदीय सचिव रह चुके भाजपा के भीमा भाई को 328 वोट ही मिले। वहीं एलजेडी के फतेहसिंह को 14 पोस्टल वोट मिले। 163 वोट खारिज कर दिए गए। 

कर्मचारियों ने भी कांग्रेस को दिए ज्यादा वोट -

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिसका असर बांसवाड़ा विधानसभा में चुनाव के परिणामों और मतदान पर भी देखने को मिला। कर्मचारियों ने इस बार अपनी वोट की ताकत दिखाते हुए भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को कुछ फीसदी अधिक वोट दिए। पांचों विधानसभा में 3088 वोट कांग्रेस के पक्ष में तो भाजपा के पक्ष में 2884 वोट कर्मचारियों ने डाले। 

- db source
 

शेयर करे

More news

Search
×