Home News Business

शारदीय नवरात्री पर शक्तिपीठ पर भक्तो का लगा ताँता

शारदीय नवरात्री पर शक्तिपीठ पर भक्तो का लगा ताँता
@HelloBanswara - -

Banswara October 10, 2018 आज से शुरू हुई शारदीय नवरात्री, जिलें भर में स्थित मां के मंदिरों में अल सुबह से ही सभी मंदिरों और शक्तिपीठ पर भक्तो का ताता लगा रहा।

बांसवाडा शहर से 19 किलोमीटर दुर उमराई गांव में  स्थित शक्ति पीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में भी आज सुबह से भक्तों का ताँता लगा हुवा है। सुबह मां की मंगला आरती की गई जिसमे हजारों की संख्या में भक्त मोजुद थे।

मां का आशीर्वाद लेने के लिए मां त्रिपुरा सुंदरी में इन 9 दिनों में पुरे देश से भक्त आयेंगें। इसी नव्तरी के दौरान यहा पर गरबो का रास भी होता है जिसमें हजारो की संख्या में रात को यहा पर गरबा खेला जाता है।

शहर में कालिका माता,अंबामाता, भादवा माता,महालक्ष्मी माता, बडोदिया की नंदनी माता मंदिर में भी सुबह से भक्तों का ताँता लगा हुवा है।

शेयर करे

More news

Search
×