Home News Business

भव्य डांस शो के साथ सदा डांस एकेडमी का शुभारंभ आज, कलाजगत की हस्तियां आज बांसवाड़ा में

भव्य डांस शो के साथ सदा डांस एकेडमी का शुभारंभ आज, कलाजगत की हस्तियां आज बांसवाड़ा में
@HelloBanswara - -

Banswara October 21, 2018 -  सौ टापूओं के शहर बाँसवाड़ा में सदा डांस एकेडमी का भव्य शुभारंभ आज 21 अक्टूबर को भव्य डांस शो के साथ होने जा रहा है। एकेडमी की शुरूआत सुबह 10 बजे और डांस शो का आयोजन सायं 4 बजे हरिदेव जोशी रंगमंच में राजपरिवार के महारावल जगमालसिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस कार्यक्रम में देश की डांस और कलाजगत की प्रमुख हस्तियां भी हिस्सा लेंगी। 
   

यह जानकारी एकडेमी के कंपनी डायरेक्टर सुमित लेखारी और फ्रेंचाइजी मालिक नितिन जैन ने बीते कल शनिवार को एक प्रेस वार्ता दौरान दी। उन्होंने बताया कि बांसवाड़ा शहर के लिए एक अनोखी सौगात के रूप में सदा डांस एकेडमी राजस्थान व गुजरात की सबसे बड़ी डांस एकेडमी की छठी शाखा के रूप में स्थापित होने जा रही है।  
    इस दौरान कम्पनी के डायरेक्टर सुमित लेखारी ने बताया है,कि एकेडमी का उद्देश्य नृत्य व कला के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाना है व उन्हें एक नया मुकाम देना है। दूसरे पेशों की तरह डांस का क्षेत्र भी लोगो को रोजगार व नाम दिलाता है। डांस बड़े-बड़े रियलिटी शो तक बच्चों को पहुँचाता है। 
    उन्होंने बताया कि एकेडमी स्थापित करने का उद्देश्य बाँसवाड़ा को स्मार्ट सिटी बनाना और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाना भी है। कम्पनी डायरेक्टर ने बताया कि आगामी समय में सदा डांस एकेडमी देश के हर शहर में होगी। यह एकेडमी कला के क्षेत्र में सदा असहाय और असक्षम बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण देने में हमेशा तत्पर रहता है, जिनसे उनकी मानसिक व आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आ सके। 
   

उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले शो में उदयपुर, राजसमंद, चितौड़गढ़ व अहमदाबाद से कई बच्चे आकर प्रस्तुति देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान सदा कोरियोग्राफर मोनार्क त्रिवेदी ने भी जानकारी दी और बताया कि इस शो के एंकर भी देश-प्रदेश के प्रसिद्ध एंकर कौशिक शुक्ला होंगे। 
   

टीवी शो की हस्तियां पहुंचेंगी बांसवाड़ा: 
    डांस एकेडमी के नितीन जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल हेाने के लिए टीवी शो की ख्यातनाम हस्तियां भी बांसवाड़ा पहुंचेंगी। जीटीवी के डांस इंडिया डांस के कलाकार और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कमलेश पटेल, स्टार प्लस पर डांस प्लस सेशन के अलताफ मडावत तथा कपिल शर्मा शो के तरून और सन्नी पुरोहित मौजूुद रहेंगे व दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।     

शेयर करे

More news

Search
×