Home News Business

सकार बदलते ही 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले

सकार बदलते ही 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले
@HelloBanswara - -

Banswara December 19, 2018 - राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होते ही बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार, नई सरकार ने राज्य के 40 आईएएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है। 

सरकार की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का मंगलवार को तबदला किया है। वसुंधरा सरकार में पर्यटन और वन विभाग के मुख्य सचिव रहे कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। रांका तन्मय कुमार की जगह लेंगे जिन्हें बीकानेर में सिंचाई कमांड एरिया डिवेलपमेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रांका के पास आरआईआईसीओ के अध्यक्ष का भी प्रभार होगा। 

वहीं अजिताभ शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव और और राजन विशाल को संयुक्त सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, पिछली सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उत्पाद शुल्क और कराधान, मुकेश शर्मा को अजमेर में राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, जो कि अब तक उद्योग विभाग के अध्यक्ष थे, अब गृह विभाग का नेतृत्व करेंगे। वहीं, सुदर्शन सेठी अतिरिक्त मुख्य सचिव वन और पर्यावरण और खान होंगे। 

गिरिराज सिंह को राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय न्यायाधिकरण को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अब तक स्वास्थ्य और परिवार विभाग की अध्यक्षता कर रहीं वीनु गुप्ता को अब अतिरिक्त मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी और राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा डॉ सुबोध अग्रवाल को उद्योग और डीएमआईसी का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 
 

शेयर करे

More news

Search
×